विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया में पुत्र के तेरहवीं के दिन दारोगा पिता ने दम तोड़ा, पुलिस फोर्स ने दी सलामी

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:38 PM (IST)

बलिया के भलुही गांव में पुत्र की तेरहवीं के दिन दारोगा अजय कुमार सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। प्रयागराज ट्रैफिक पुलिस में तैनात एसआई को पुलिस फोर्स ने सलामी दी और गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पुत्र की तेरहवीं पर दारोगा पिता का निधन।

  2. प्रयागराज ट्रैफिक पुलिस में थे एसआई अजय कुमार सिंह।

  3. पुलिस फोर्स ने दी सलामी, गंगा तट पर अंतिम संस्कार।

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया)। समीपवर्ती ग्राम भलुही में पुत्र के तेरहवीं पर बुधवार की शाम दारोगा पिता ने दम तोड़ा। भलुही गांव के निवासी 57 वर्षीय अजय कुमार सिंह ट्रैफिक पुलिस प्रयागराज में एसआई के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को उनके पुत्र गौरव सिंह की तेरहवीं थी। परिवार के सभी सदस्य इसी कार्यक्रम में व्यस्त थे।

इसी बीच अजय कुमार सिंह को हार्ट अटैक का दौरा पड़ा। स्वजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गुरुवार को अंतिम संस्कार को ले जाने के पूर्व पुलिस फोर्स ने उन्हें सलामी दिया। थाना सुखपुरा के एसआई राम लखन सोनकर और उनकी टीम ने सलामी दी।

गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें सोनू सिंह, प्रभात सिंह, धनंजय सिंह, वैभव सिंह के अलावा बड़ी संख्या में गांव और क्षेत्र के लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- बलिया में 8 केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा, एक सीट के लिए 40 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।