विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया में 8 केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा, एक सीट के लिए 40 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:10 PM (IST)

बलिया में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होगी, जिसमें 80 सीटों के लिए 3207 छात्र 8 केंद्रों पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।

जिले में 8 केंद्रों पर होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा। फाइल फोटो

जिले में 8 केंद्रों पर होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा। फाइल फोटो

HighLights

  1. जवाहर नवोदय कक्षा छह प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होगी।

  2. बलिया में 80 सीटों के लिए 3207 छात्र देंगे परीक्षा।

  3. एक सीट पर 40 अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

जागरण संवाददाता, बलिया। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) सिहांचवर में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होगी। छठी कक्षा में 80 सीटों के लिए यह परीक्षा ली जाएगी। वर्तमान में एक सीट के लिए 40 छात्रों ने आवेदन किया है। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर के 1:30 बजे तक चलेगी। छात्र-छात्राओं को 100 अंकों के 80 प्रश्नों का जवाब ओएमआर शीट पर देना होगा।

जनपद में परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर पंजीकृत 3207 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। यह विद्यालय पूरी तरह से आवासीय है और यहां शिक्षा के साथ सभी सुविधाएं निश्शुल्क दी जाती हैं। यहां की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के चलते यहां प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है।

कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रत्येक वर्ष जिला स्तरीय प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाती है। नवोदय के प्रभारी प्राचार्य रामनारायण ने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा 28 नवंबर को जिले के आठ केंद्रों पर होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले 10 बजे परीक्षार्थियों कों परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना होगा। परीक्षा की सुचिता के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौप दी गई है।

 

परीक्षा केंद्र छात्रों की संख्या
मुरली मनोहर इंटर कॉलेज, बलिया 517
बांसडीह इंटर कॉलेज, बांसडीह 469
पीएन इंटर कॉलेज, दुबे छपरा 385
एएसबीएस इंटर कॉलेज, रसड़ा 377
गुलाब देवी इंटर कॉलेज, बलिया 264
मनियर इंटर कॉलेज, मनियर 275
जनता इंटर कॉलेज, नगरा 553
गांधी इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर 367

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।