विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी पूरी, 5 लाख लोग लगाएंगे आस्था की डुबकी; हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:30 AM (IST)

बलिया में 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-तमसा संगम तट पर लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की जाएगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 24 नवंबर को बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान का आयोजन।

  2. लगभग 5 लाख श्रद्धालु गंगा-तमसा संगम पर डुबकी लगाएंगे।

  3. श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, सुरक्षा चाक-चौबंद।

जागरण संवाददाता, बलिया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर कल 24 को शहर में गंगा व तमसा के संगम तट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं आस्था की डुबकी लगाएंगे। पिछले साल के आंकड़े के अनुसार इस दिन को लगभग पांच लाख श्रद्धालु नदी तट पर स्नान के लिए उमड़ेंगे।

स्नान के बाद अन्न व वस्त्र दान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। सभी श्रद्धालु महर्षि भृगु, दर्दर मुनि व बाबा बालेश्वर नाथ के मंदिर में जाकर दर्शन पूजन करेंगे। जनपद के सभी गंगा घाटों पर भीड़ होगी। भृगु क्षेत्र में एक दिन पूर्व से ही गंगा की रेत पर संतों का जमावड़ा श़़ुरू हाे गया है।

आज शाम के समय विभिन्न गांवों से महिलाएं भी टोली बनाकर शहर में पहुंचने लगेंगी। हर साल महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए शहर में प्रवेश करतीं हैं। परिवहन विभाग की ओर से 140 बसों का संचालन भी एक दिन पूर्व से शुरू कर दिया जाएगा। जनपद के आसपास के जिले के अलावा बिहार के भी काफी संख्या में लोग स्नान को आते हैं।

मंदिरों पर भी सुरक्षा से लेकर भीड़ कंट्रोल करने का पूरा इंतजाम किया गया है। पांच सीओ, 35 इंस्पेक्टर, 250 सब इंस्पेक्टर, 250 हेड कांस्टेबल व करीब 900 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। स्नान के लिए दो प्लाटून पीएसी, जल पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम व बम निरोधक दस्ता को भी मुस्तैद किया गया है। श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा हेलीकाप्टर से की जाएगी। चार वाच टावर भी बनाए जा रहे हैं।

सात जोन और 16 सेक्टर में बंटा घाट और मेला क्षेत्र

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए शिवरामपुर घाट पर करीब 10 वाच टावर बन रहे हैं। पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन व 16 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसकी जिम्मेदारी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को दी गई है।

प्रतिबंधित घाटों पर स्नान से लोगों को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती की जाएगी। स्नान की पूर्व संध्या पर यानि 23 नवंबर को ही पुलिस के जवान निर्धारित जगहों पर ड्यूटी सम्भाल लेंगे। जवानों की तैनाती शिफ्टवार की जाएगी, ताकि जवानों को भी किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके।

हेलीकॉप्टर से लोगों पर बरसाएंगे फूल

महर्षि भृगु की तपोभूमि पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन स्नान के दिन स्नानार्थियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश होगी। इसके अलावा नगर क्षेत्र कें मंदिरों समेत पूरे नगर क्षेत्र में भी पुष्पवर्षा की जाएगी। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार गुप्त मिठाईलाल ने बताया कि इसके लिए अनुमति भी मिल गई है।

यह भी पढ़ें- बलिया में 23 और 24 नवंबर को इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।