विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया में 23 और 24 नवंबर को इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 22 Nov 2026 03:55 PM (IST)

बलिया पुलिस ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए 23 और 24 नवंबर 2026 को यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों, चारपहिया, तीनपहिया और ई-रिक्शा के लिए रूट डायवर्जन, नो एंट्री और पार्किंग की विस्तृत योजना लागू की गई है।

बलिया कार्तिक पूर्णिमा ट्रैफिक प्लान जानें रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था।

बलिया कार्तिक पूर्णिमा ट्रैफिक प्लान जानें रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था।

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा के लिए बलिया में यातायात बदलाव

  2. भारी वाहनों, छोटे वाहनों के लिए रूट डायवर्जन

  3. श्रद्धालुओं के लिए विस्तृत पार्किंग व्यवस्था लागू

जागरण संवाददाता, बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए बलिया पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। 23 और 24 नवंबर 2026 को गंगा नदी में स्नान के साथ महर्षि भृगु मुनि, दर्दर मुनि और श्री बालेश्वरनाथ जी के दर्शन-पूजन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन, नो एंट्री, बैरियर और पार्किंग की व्यवस्था लागू की गई है।

पुलिस द्वारा जारी यातायात एडवाइजरी के अनुसार, भारी वाहनों के लिए 23 नवंबर सुबह 8 बजे से 24 नवंबर रात 12 बजे तक प्रतिबंध और डायवर्जन प्रभावी रहेगा। वहीं, श्रद्धालुओं के बड़े वाहनों के लिए बैरियर और पार्किंग की व्यवस्था 23 नवंबर दोपहर 3 बजे से 24 नवंबर को स्नान समाप्ति तक लागू रहेगी।

भारी वाहनों के लिए पांच स्थानों पर नो एंट्री
दुबहड़ थाना: बैरिया की ओर से आने वाले भारी वाहनों को दुबहड़ थाने के पास रोका जाएगा। नरहीं और फेफना जाने वाले वाहन चिरैया मोड़ से सहतवार, बाँसडीह, सुखपुरा और गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) होकर जाएंगे।
बाँसडीह रोड थाना: रेवती, सहतवार और बाँसडीह की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रोका जाएगा। नरहीं, रसड़ा और फेफना जाने वाले वाहन सुखपुरा और गड़वार होकर जाएंगे।
हनुमानगंज चौकी: सिकंदरपुर से आने वाले भारी वाहनों को रोका जाएगा। दुबहड़, हल्दी और बैरिया जाने वाले वाहन सुखपुरा, बाँसडीह और सहतवार होकर जाएंगे। वहीं नरहीं और फेफना जाने वाले वाहन सुखपुरा और गड़वार होकर जाएंगे।
फेफना तिराहा: रसड़ा और नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को रोका जाएगा। बैरिया जाने वाले वाहन गड़वार, सुखपुरा, बाँसडीह और सहतवार होकर जाएंगे।
अगरसंडा (सनबीम स्कूल के सामने): गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को रोका जाएगा। हल्दी और बैरिया जाने वाले वाहन गड़वार, सुखपुरा, बाँसडीह और सहतवार होकर जाएंगे।

चारपहिया और तीनपहिया वाहनों के लिए भी डायवर्जन
श्रद्धालुओं के वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश से रोकने के लिए अलग-अलग स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे।
अमृतपाली हॉलीक्रास स्कूल: बाँसडीह की तरफ से आने वाले चारपहिया और तीनपहिया वाहनों को यहीं रोक दिया जाएगा।
महावीर घाट चौराहा: यहां से स्नान घाट की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे।
पॉलिटेक्निक तिराहा: बाँसडीह, रेवती और सहतवार की तरफ से आने वाले वाहनों को पॉलिटेक्निक मैदान में पार्क कराया जाएगा। यहां लगभग 700 से 800 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था है।
बहादुरपुर पुलिया: सिकंदरपुर, सुखपुरा और खेजुरी से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को जनेश्वर मिश्र पार्क रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यहां सड़क पर ही वाहन पार्क होंगे।
सावित्री नगर कॉलोनी, गड़वार रोड: नगरा और गड़वार की तरफ से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। सलोनी ब्यूटी पार्लर गली के खाली स्थान पर लगभग 100 से 150 वाहनों की पार्किंग होगी।
माल्देपुर मोड़ तिराहा: रसड़ा, नरहीं, चितबड़ागांव और फेफना से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर नजदीकी पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा।
पिपरा माफी ढाला: बैरिया, हल्दी और दुबहड़ की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। यहां से जमुआ बंधे तक वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।

दोपहिया वाहनों के लिए छह पार्किंग स्थल निर्धारित
पुलिस ने श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए शहर में छह स्थान निर्धारित किए हैं।
महुआ मोड़ मिढ्ढी से आगे रेलवे स्टेशन के पीछे- लगभग 100 से 150 वाहन।
टीडी कॉलेज ग्राउंड, सिविल लाइन चौकी के सामने- लगभग 1500 से 2000 वाहन।
काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग स्थित मालगोदाम रेलवे मैदान- लगभग 100 से 150 वाहन।
रामलीला मैदान, जापलिनगंज- लगभग 1200 वाहन।
सतीशचंद डिग्री कॉलेज के सामने और बगल में- लगभग 4000 वाहन।
टाउन हॉल ग्राउंड- लगभग 550 वाहन।

ई-रिक्शा के लिए भी तय किए गए पांच रूट
शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए ई-रिक्शा के आवागमन पर भी नियंत्रण रहेगा।
बहादुरपुर से आने वाले ई-रिक्शा कुँवर सिंह चौराहे पर रोके जाएंगे।
फेफना, सागरपाली और माल्देपुर से आने वाले ई-रिक्शा चित्तू पांडेय चौराहे पर रोके जाएंगे।
हल्दी और दुबहड़ से आने वाले ई-रिक्शा पिपरा माफी ढाला पर रोके जाएंगे।
बाँसडीह रोड से आने वाले ई-रिक्शा एनसीसी तिराहे पर रोके जाएंगे।
मिढ्ढा से आने वाले ई-रिक्शा रोडवेज बस स्टैंड तिराहे पर रोके जाएंगे।

इमरजेंसी वाहनों को मिलेगी छूट
बलिया पुलिस के अनुसार, यातायात प्रतिबंधों से फायर सर्विस, एंबुलेंस और प्रशासनिक वाहनों को छूट दी जाएगी।
पुलिस की अपील: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर बलिया आने वाले श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर एवं डायवर्जन का पालन करें। शहर में अनावश्यक वाहन लेकर प्रवेश करने से बचें,

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।