विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया जिला अस्पताल में ही होगी हार्ट अटैक की सटीक पहचान, शुरू हुई ट्रॉप-आई जांच

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:23 AM (IST)

बलिया जिला अस्पताल में अब हार्ट अटैक की सटीक पहचान के लिए ट्रॉप-आई जांच सुविधा शुरू हो गई है। इससे ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. बलिया जिला अस्पताल में ट्रॉप-आई जांच शुरू।

  2. हार्ट अटैक की सटीक पहचान अब संभव।

  3. हृदय रोगियों को मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, बलिया। ठंड का मौसम शुरू होते ही हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। जिला अस्पताल में अब हार्ट अटैक की पहचान के लिए ट्रॉप-आई (ट्रोपोनिन-आइ) जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों को हृदय संबंधी जांच के लिए मेडिकल कॉलेज का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

अब तक यह जांच मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेजों या वाराणसी, मऊ में उपलब्ध है। जिला अस्पताल में इसकी सुविधा शुरू होने से गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।

ऐसे होगी जांच
ट्रोप-आइ जांच के माध्यम से खून में ट्रोपोनिन के स्तर का पता लगाया जाता है। यह हृदय की मांसपेशियों को होने वाली क्षति का महत्वपूर्ण संकेतक है। हार्ट अटैक की आशंका होने पर चिकित्सक इस जांच के आधार पर मरीज की स्थिति का आकलन करने में मदद ले सकते हैं। ट्रोपोनिन-आइ एक विशेष प्रोटीन है, जो हृदय की मांसपेशियों में रहता है।

जब हृदय की मांसपेशियों को चोट पहुंचती है या कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होती हैं, तो ट्रोपोनिन-आई रक्त में निकलने लगता है। ब्लड टेस्ट से इसकी मात्रा मापी जाती है। रक्त में इसका स्तर बढ़ना हृदय की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचने का संकेत होता है।

जिला अस्पताल के ब्लड जांच केंद्र में ट्रोप-आई जांच शुरू करा दी गई है। पहले यह सुविधा मेडिकल कालेजों में ही उपलब्ध थी। अब जिला अस्पताल में ही यह जांच होने से हृदय रोग से संबंधित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। डा. विनोद कुमार, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल बलिया।

यह भी पढ़ें- 'नाम बदलने और एयरपोर्ट बेचने वाली सरकार को जनता बदलने जा रही', बलिया में बोले अखिलेश यादव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।