विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया के चितबड़ागांव स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, डीआरएम ने दिया आश्वासन

Published: Sat, 14 Nov 2026 12:36 PM (GMT+05:30)

युवा समाजसेवी चंदन सिंह बागी ने चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार की ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. चितबड़ागांव स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग।

  2. युवा समाजसेवी चंदन सिंह बागी ने डीआरएम आशीष जैन को सौंपा मांगपत्र।

  3. डीआरएम ने रेलवे बोर्ड स्तर पर विचार और सर्वे का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, चितबड़ागांव (बलिया)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर युवा समाजसेवी चंदन सिंह बागी ने गुरुवार देर शाम वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। उन्होंने लखनऊ-छपरा, कामायनी और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित कराने तथा स्टेशन की अव्यवस्थाएं दूर करने की मांग की।

डीआरएम ने बताया कि मामला रेलवे बोर्ड स्तर पर विचाराधीन है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्टेशन का सर्वे कराकर आवश्यक प्रस्ताव और स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। चंदन सिंह बागी ने बताया कि डीआरएम ने छठ पर्व के बाद सार्थक प्रयास का भरोसा दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान कृष्ण मोहन तिवारी और अतिश सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बलिया में छठ में नहीं विदेशी उत्पादों की दरकार, सास की परंपरा बहुएं बढ़ा रहीं आगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।