बलिया में छठ में नहीं विदेशी उत्पादों की दरकार, सास की परंपरा बहुएं बढ़ा रहीं आगे
बलिया में छठ पूजा की पवित्रता और परंपरा आज भी कायम है, जहां आधुनिकता का असर नहीं दिखता। सास-बहू मिलकर ...और पढ़ें
-1794639169668_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
छठ में परंपरा और पवित्रता का महत्व, आधुनिकता का असर नहीं।
गांव के लोग स्वयं करते सड़क और घाट की सफाई।
सास की परंपरा बहुएं बढ़ा रहीं, व्रत की विरासत कायम।
जागरण संवाददाता, बलिया। छठ की पवित्रता और संस्कार पर आज भी आधुनिकता का असर नहीं पड़ा है। छठ में परंपरा व पवित्रता को महत्व दिया जाता है। मिट्टी के चूल्हे, आम की लकड़ी, जांते में पीसे गए गेहूं का आटा का कोई विकल्प नहीं चुनता। शहर में अब जांता नहीं के बराबर है, लेकिन हर मोहल्ले में आटा चक्की की धुलाई कर छठ का प्रसाद के लिए गेहूं की पिसाई कर रहे हैं।
लोक आस्था का महापर्व छठ में हर तरफ सेवा का भाव दिख रहा है। गांव के लोग स्वयं से सड़क और घाट की सफाई करते दिख रहे हैं। नहाय-खाय के साथ यह पर्व शुरू हो चुका है। शनिवार को सभी व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को खरना करेंगी। छठ में लगभग 20 हजार दुकानें लगी हैं।
बुजुर्ग महिला शांति देवी बताती हैं कि छठ व्रत करने की परंपरा कभी बंद नहीं होती है। कोई दुखद घटना हाेने पर एक साल तक छठ नहीं होता है, लेकिन अगले साल से पुन: व्रत शुरू हो जाता है। बुजुर्ग महिलाएं जब इस व्रत को करने में असमर्थ हो जाती हैं तो वह अपना व्रत अपनी बहू को दे देती हैं। उसके बाद बहुएं इस परंपरा को आगे बढ़ाती हैं।