विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ददरी मेले में पशु तस्करों पर शिकंजा: नंदीग्राम बाजार में बढ़ी पुलिस निगरानी, संदिग्धों की सूची हो रही तैयार

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:41 PM (IST)

पुलिस बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी रोकने के लिए कड़ी निगरानी कर रही है।

स्रोत- बलिया जिले की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई तस्वीर।

स्रोत- बलिया जिले की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई तस्वीर।

HighLights

  1. गोवंशीय पशुओं की तस्करी रोकने को पुलिस सतर्क।

  2. संदिग्धों की सूची तैयार, पासों का सत्यापन जारी।

  3. मेले में 2500 से अधिक पुलिसकर्मी होंगे तैनात।

जागरण संवाददाता, बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले के नंदीग्राम पशु बाजार में गोवंशीय पशुओं की तस्करी रोकने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा रही है। मेले में पशु तस्करी में पहले संलिप्त रहे लोगों के पहुंचने की सूचना के बाद संदिग्धों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार की जा रही है।

नगर पालिका प्रशासन पशु व्यापारियों को पास जारी कर रहा है। पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि पास का इस्तेमाल तस्करी के लिए न हो। जिले के अन्य क्षेत्रों में पशुओं से लदे पकड़े गए वाहनों के स्वामियों द्वारा प्रस्तुत पास का भी सत्यापन होगा। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने कहा कि मेले की आड़ में गोवंशीय पशुओं की तस्करी नहीं होने दी जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई होगी।

मेले की सुरक्षा के लिए बम स्क्वाड और जिले की डाग स्क्वाड टीम तैनात होगी। करीब एक माह चलने वाले मेले में जोन से अतिरिक्त बल बुलाया जाएगा। 2500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी है। लावारिस बैग, पैकेट और संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रहेगी। मीना बाजार में वाच टावर और हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। चार पार्किंग स्थल, पुलिस थाना और चौकी स्थापित किए जाएंगे।

पशु मेला 30 नवंबर तक और मीना बाजार 24 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा। 23 व 24 नवंबर को शिवपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान प्रस्तावित है। एसपी ने बताया कि श्रद्धालुओं और मेलार्थियों की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बल‍िया के ददरी मेला में पास होने के बाद भी पशु व्यापारी से वसूली का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।