बलिया के ददरी मेला में पास होने के बाद भी पशु व्यापारी से वसूली का आरोप
बलिया के ददरी मेले में पशु व्यापारियों ने पास होने के बावजूद पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया है। एक ...और पढ़ें

ददरी मेले में पास होने के बावजूद पशु व्यापारियों से वसूली का आरोप बलिया पुलिस पर।
HighLights
पशु व्यापारी ने ददरी मेले में वसूली का आरोप लगाया।
पुलिस ने पास को फर्जी बताकर ₹3000 वसूले।
एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
जागरण संवाददाता, बलिया। ददरी मेले के नंदीग्राम पशु मेले में आने वाले व्यापारियों से कथित वसूली का मामला सामने आया है। सुरेमनपुर निवासी पशु व्यापारी ओमकार ने आरोप लगाया कि मेले में आने वाले व्यापारियों को पूर्व में रुपये लेकर प्रमाणपत्र (पास) जारी किया गया था। इसमें गाड़ी का नंबर भी दर्ज है, इसके बावजूद पुलिस ने पास को फर्जी बताते हुए उनकी गाय लदी गाड़ी क्रासिंग के पास रोक ली।
पीड़ित का आरोप है कि गडवार थाने के पास पुलिसकर्मियों ने 3000 रुपये लेकर गाड़ी छोड़ी। इस घटना से पशु मेले में आने वाले व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि जब मेले के लिए निर्धारित शुल्क लेकर पास जारी किए गए हैं तो उन्हें रास्ते में अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में एसपी डा. इरज राजा ने बताया कि मामले संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो पहले इसकी जांच की जाएगी। इसके अलावा पास का भी सत्यापन किया जाएगा ताकि कोई इसी आड़ में गो-तस्करी न कर पाए।