बलिया: भाई को परदेस में दी आधी कमाई, अब अपने ही घर में हुए बेगाने
असम में कमाई जमीन छोटे भाई को देने वाले बड़े भाई बीरबल वर्मा को बलिया में अपने ही घर से ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
बड़े भाई को छोटे भाई ने घर से निकाला।
असम में खरीदी जमीन का आधा हिस्सा दिया था।
न्याय न मिलने पर भाकपा (माले) ने मार्च किया।
जागरण संवाददाता, नवानगर (बलिया)। असम में मेहनत-मजदूरी कर खरीदी गई दो बीघा जमीन में छोटे भाई को आधा हिस्सा देने वाले बड़े भाई को अब अपने ही घर में बेगाने होने का आरोप है। महथापार निवासी बीरबल वर्मा का आरोप है कि वह पिछले 19 महीने से परिवार सहित घर के बाहर रहने को मजबूर हैं।
थाने और तहसील के चक्कर लगाने के बाद भी न्याय नहीं मिला तो गत 28 अक्टूबर को भाकपा (माले) ने उनके समर्थन में न्याय मार्च निकाला। बीरबल के अनुसार, करीब 40 वर्ष पूर्व असम में कमाई से खरीदी गई जमीन में उन्होंने भाई सकलदेव को आधा हिस्सा दिया था।
अब गांव की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगने पर उन्हें मकान में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मारपीट का भी आरोप लगाया है। न्याय मार्च के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने मामले की जांच कर अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।