बलिया में बोलेरो और मैजिक की आमने-सामने टक्कर, हादसे में 6 लोग हुए घायल
सोमवार रात बेल्थरा-नगरा मार्ग पर तिरनई खिजिरपुर गांव के पास बोलेरो और मैजिक की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दोनों ...और पढ़ें

HighLights
बेल्थरा-नगरा मार्ग पर बोलेरो और मैजिक की भीषण टक्कर हुई।
टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, बेल्थरारोड (बलिया)। उभांव क्षेत्र के तिरनई खिजिरपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने बेल्थरा-नगरा मार्ग पर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे बोलेरो और मैजिक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस व निजी साधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया।
हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 45 वर्षीय रघुनाथ प्रजापति, 42 वर्षीय सुनीता प्रजापति और 60 वर्षीय राम केवल प्रजापति, निवासी खरुवाडीह, हाटा, कुशीनगर और 35 वर्षीय शैलेंद्र निवासी रोहनिया पिपरा, थाना लार, देवरिया, 40 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव निवासी तेतरी, थाना सलेमपुर, देवरिया तथा 40 वर्षीय भीम यादव निवासी निपानिया, थाना मनियर, बलिया शामिल हैं।
रघुनाथ प्रजापति और सुनीता प्रजापति के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं शैलेंद्र की जांघ तथा प्रमोद कुमार यादव की जांघ और घुटने की हड्डी टूट गई है। सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक कुशाग्र सिंह ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। इसके लिए पांच एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।
