विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रोजगार संगम पोर्टल पर कराएं पंजीकरण, देश-विदेश में मिलेंगे अवसर', बहराइच में बोले अधिकारी

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:33 PM (IST)

बहराइच के शकुंतला मेमोरियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में करियर काउंसिलिंग सत्र आयोजित हुआ, जिसमें जिला सेवायोजन अधिकारी ने छात्रों को रोजगार ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. शकुंतला मेमोरियल में करियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन।

  2. रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण से मिलेंगे वैश्विक अवसर।

  3. जिला सेवायोजन अधिकारी ने छात्रों को दी महत्वपूर्ण जानकारी।

जागरण संवाददाता, बहराइच। शकुंतला मेमोरियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट उन्नैसा में करियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन हुआ। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने उपस्थित छात्राओं को बताया कि सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम व सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करायें, ताकि आप को देश के साथ-साथ विदेशों में भी उपलब्ध अवसरों का लाभ मिल सके।

उन्होने कहा कि कैरियर काउंसिलिंग छात्रों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही स्ट्रीम, कोर्स या विशेषज्ञ मंचों के जरिए सही करियर क्षेत्र चुनने में मदद करती है। विषय विशेषज्ञ अभिषेक सिंह गौतम द्वारा मौजूद छात्र-छात्राओं को तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के समापन में प्रधानाचार्य राम प्रताप द्वारा कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं को सुझाव दिया कि उक्त पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं, जिससे कि रोजगार प्राप्त करनें में आसानी हो। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बहराइच में केंद्रों को भेजा गया तीन हजार क्विंटल बीज, 50% अनुदान पर ले सकेंगे किसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।