विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में पीएम ग्रामीण आवास सत्यापन पूरा, लाभार्थियों को जल्द मिलेगी पहली किस्त

Published: Wed, 25 Mar 2026 12:28 PM (IST)

बहराइच में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 2.71 लाख से अधिक आवेदनों का सत्यापन पूरा हो गया है। ग्राम्य ...और पढ़ें

2.71 लाख से अधिक लोगों ने मांगा था आवास। जागरण

2.71 लाख से अधिक लोगों ने मांगा था आवास। जागरण

HighLights

  1. बहराइच में 2.71 लाख से अधिक आवास आवेदनों का सत्यापन पूर्ण।

  2. पात्र लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये की पहली किस्त का इंतजार।

  3. मनरेगा के तहत जॉबकार्ड भी जारी, नए वित्तीय वर्ष में उम्मीद।

जागरण संवाददाता, बहराइच। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सर्वे में 2.71 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। इन आवेदनों की जांच ग्राम्य विकास विभाग द्वारा बारीकी से कराई गई। सत्यापन के दौरान आनलाइन फीडिंग सीधे भारत सरकार के पोर्टल पर की गई है।

सत्यापन के बाद अब पात्रों को आवास निर्माण की पहली किस्त सीधे भेजी जाएगी। सत्यापन में कितने पात्र मिले है लेकिन इसकी संख्या पोर्टल पर अभी प्रदर्शित नहीं हो रही है। पात्रों को मनरेगा के तहत रोजगार देने के लिए जाबकार्ड भी बनाया गया है। वहीं पात्र अब पहली किस्त के इंतजार में हैं।

गांवों के आवासहीन परिवारों को पक्की छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 2,71,182 लोगों ने आवास की मांग की थी। इनके आवासहीन होने का सत्यापन पिछले दो माह से चल रहा था। जो अब पूरा हो चुका है।

सत्यापन के दौरान पात्र और अपात्रों का डाटा सीधे भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया है। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि जिले के कितने पात्र मिले हैं। इसकी संख्या अभी ज्ञात नहीं पा रही है। पात्रों का डाटा भारत सरकार से विभाग को भेजा जाना है।

यह भी पढ़ें- घर में घुसकर छेड़खानी के मामले में चार दोषि‍यों को सात साल की सजा, 30 वर्ष पुराने मामले में कोर्ट ने की सुनवाई

वहीं अब आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये की धनराशि पात्रों को मिलेगी। जिसका वह इंतजार कर रहे हैं। शौचालय निर्माण के लिए पंचायती राज तो मजदूरी के लिए पैसा मनरेगा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए जाब कार्ड भी पात्रों के बनाए गए हैं। बताया जा रह है कि नए वित्तीय वर्ष में आवास की पहली किस्त जारी हो सकती है।


पीएम आवास ग्रामीण में जो आवेदन आए थे उनका सत्यापन पूरा हो चुका है। कितने पात्र सामने आए हैं इसकी सूचना अभी पोर्टल पर नहीं है। उम्मीद है कि नए वित्तीय वर्ष में पहली किस्त जारी हो सकती है।

-

- मनीष कुमार, परियोजना निदेशक