विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नानपारा-मैलानी रेल रूट पर ढाई महीने बाद फिर दौड़ेंगी पैसेंजर ट्रेनें, आसान होगी कतर्नियाघाट और दुधवा की सैर

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:30 AM (IST)

नानपारा-मैलानी रेलखंड पर ढाई माह बाद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। इससे बहराइच और लखीमपुर ...और पढ़ें

बिछिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन

बिछिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन

HighLights

  1. नानपारा-मैलानी रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनें फिर शुरू हुईं।

  2. ढाई माह बाद बाढ़ के कारण बंद था संचालन।

  3. कतर्नियाघाट, दुधवा नेशनल पार्क पर्यटकों को लाभ।

जागरण संवाददाता, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की सैर करने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। नानपारा-मैलानी रेलखंड पर ढाई माह बाद सोमवार से एक बार फिर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। इससे बहराइच और लखीमपुर के पर्यटकों को कतर्नियाघाट पहुंचने में सहूलियत होगी। पर्यटक कम खर्च में ट्रेन से सफर कर जंगल के बीच स्थित रेलवे स्टेशनों पर उतरकर प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकेंगे।

लखीमपुर के मैलानी व नानपारा रेल प्रखंड के बीच बाढ़ का पानी आने से ट्रेनों का संचालन ढा़ई माह से बंद चल रहा था। इससे सड़क मार्ग से लोग दोनों जिलों की यात्रा करते थे। अब पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से नानपारा-मैलानी मीटर गेज रेलखंड पर निरस्त चल रही छह ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है।

इस रेलखंड पर तीन अप और तीन डाउन पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे स्थानीय यात्रियों के साथ ही पर्यटकों को भी आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। कतर्नियाघाट की सैर के लिए आने वाले पर्यटक बिछिया, मुर्तिहा, निशानगाड़ा और ककरहा रेलवे स्टेशन पर उतरकर जंगल की खूबसूरती निहार सकेंगे। इससे पहले ट्रेनों का संचालन बंद होने से पर्यटकों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा था।

इससे अधिक खर्च के साथ ज्यादा समय गंवाना पड़ता था। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि सोमवार से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इब इससे पर्यटक कतर्नियाघाट के साथ दुधवा नेशनल पार्क की सैर आसानी से कर सकेंगे।

इस तरह से ट्रेनों का होगा संचालन

1. गाड़ी संख्या 52264 (मैलानी-नानपारा) – 16 नवंबर से।

2. गाड़ी संख्या 52262 (मैलानी-नानपारा) – 16 नवंबर से।

3. गाड़ी संख्या 52261 (नानपारा-मैलानी) – 17 नवंबर से

4. गाड़ी संख्या 52263 (नानपारा-मैलानी) – 17 नवंबर से।

5. गाड़ी संख्या 52259 (बिछिया-मैलानी) – 21 नवंबर से।

6. गाड़ी संख्या 52260 (मैलानी-बिछिया) – 21 नवंबर से।

यह भी पढ़ें- बहराइच के उत्कर्ष श्रीवास्तव ने तैराकी के सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।