बहराइच के उत्कर्ष श्रीवास्तव ने तैराकी के सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
बहराइच के पैरा तैराक उत्कर्ष श्रीवास्तव ने भोपाल में आयोजित 26वीं सीनियर नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता ...और पढ़ें

HighLights
उत्कर्ष श्रीवास्तव ने पैरा स्विमिंग में कांस्य पदक जीता।
भोपाल में 26वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में यह उपलब्धि।
यह उनका कुल 13वां राष्ट्रीय स्तर का पदक है।
जागरण संवाददाता, बहराइच। जिले के होनहार पैरा तैराक उत्कर्ष श्रीवास्तव ने खेल में अपनी प्रतिभा और मेहनत दिखाते हुए लगातार सब-जूनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करते हुए सीनियर वर्ग में भी अपनी सफलता का परचम लहराया है। मध्य प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है।
मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित 26वीं सीनियर नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में उत्कर्ष ने पुरुष एसएम-9 वर्ग की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडल स्पर्धा में 03:27:24 के समय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। उपलब्धि के साथ उत्कर्ष के राष्ट्रीय स्तर पर जीते गए पदकों की कुल संख्या 13 हो गई है।
पांच वर्षों तक सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में अपनी प्रतिभा साबित करने के बाद सीनियर वर्ग में पदक जीतना उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम राष्ट्रीय खेल जगत में गौरवान्वित हुआ है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।