विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में ट्रक-डीसीएम की भीषण भिड़ंत, आग लगने से दो चालकों की जलकर मौत

Published: Tue, 28 Apr 2026 09:54 AM (IST)

बहराइच-असम रोड पर रविवार रात एक पिकअप को बचाने के चक्कर में ट्रक और डीसीएम की भीषण टक्कर हो गई। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बहराइच। बहराइच-असम रोड पर रविवार रात एक पिकअप वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।

इस हादसे में ट्रक चला रहे प्रयागराज के चालक और डीसीएम चालक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों चालक दम तोड़ चुके थे।

ट्रक व डीसीएम की टक्कर में लगी आग

दरगाह क्षेत्र के असम रोड तिराहे पर रविवार रात करीब 11:30 बजे यह हादसा हुआ। बस्ती की ओर से सीमेंट लादकर एक ट्रक लखीमपुर जा रहा था, जबकि लखीमपुर की ओर से कृषि यंत्र लेकर एक डीसीएम बस्ती की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक पिकअप चालक ने वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। पिकअप को बचाने की कोशिश में ट्रक और डीसीएम एक ही साइड में आ गए और उनमें सीधी भिड़ंत हो गई।

पिकअप को बचाने के प्रयास में आमने-सामने भिड़े वाहन

हादसे में ट्रक चालक प्रयागराज के सरायममरेज स्थित सिंधौरा निवासी जीतलाल यादव और डीसीएम चालक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।

आधी-अधूरी सड़क बन रही काल का कारण

सड़क की खराब इंजीनियरिंग भी हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। घटना स्थल पर सड़क के एक हिस्से की मरम्मत कर उसे करीब एक फीट ऊंचा कर दिया गया है, जबकि दूसरा हिस्सा काफी नीचे है। हाईवे पर तेज रफ्तार में आने वाले चालकों को इसका अंदाजा नहीं मिल पाता। अचानक ब्रेक लगाने पर वाहनों के उपकरणों में होने वाला घर्षण आग लगने की स्थिति उत्पन्न कर देता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऊंची-नीची सड़क पहले भी कई हादसों का कारण बन चुकी है।

यह भी पढ़ें- घाघरा नदी में बालक पर हमला: दोस्त की जान बचाने को मगरमच्छ से भिड़े साथी, साहस और सूझबूझ से टाला हादसा

यह भी पढ़ें- आज फिर से गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव ने किया 5 लाख की मदद का ऐलान