विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज फिर से गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव ने किया 5 लाख की मदद का ऐलान

Published: Tue, 28 Apr 2026 09:29 AM (GMT+05:30)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर समाजवादियों के साथ अन्याय करने और महिला सुरक्षा व किसान मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया।

सपा मुखिया अखिलेश यादव।

सपा मुखिया अखिलेश यादव।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजीपुर में फिर से पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भेजने का एलान किया है। सपा प्रमुख ने कहा कि गाजीपुर में हमारे लोगों के साथ बहुत गलत हुआ और सब सरकार के इशारे पर हुआ।

मंगलवार को वरिष्ठ नेता राम आसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में हमारा एक प्रतिनिधिमंडल फिर गाजीपुर जाएगा और पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देगा। सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर, विधायक जयकिशन साहू और रीता विश्वकर्मा शामिल होंगी।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार समाजवादियों के साथ अन्याय कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं-नेताओं पर एफआइआर क्यों की गई? जबकि सरकार ने असली पत्थरबाजों पर कार्रवाई नहीं की।

सपा के लोग खुद लिख दें तो तुरंत एफआईआर

सपा के लोग इंटरनेट मीडिया पर कुछ लिख दें तो तुरंत एफआआर होती है, लेकिन जो लोग सपा के खिलाफ छवि बना रहे हैं, उन पर एफआआर नहीं होती? गाजीपुर में बीएनएस की धारा 163 लगने के प्रश्न पर कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि सपा, पीडीए समाज को न्याय दिलाए। हमें जाने से रोकने के लिए धाराएं लगाई गई हैं।

प्रतिनिधिमंडल रोका तो खुद जाने का कार्यक्रम

यदि प्रतिनिधिमंडल को रोका गया तो फिर मेरा 29 अप्रैल को जाने का कार्यक्रम है ही। प्रतापगढ़ सहित अन्य जिलों की घटनाओं को लेकर कहा कि महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार का दावा खोखला साबित हुआ है। उन्होंने भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर गुमराह करने का आरोप भी दोहराया। विजन इंडिया कार्यक्रम को लेकर कहा कि गाजियाबाद कार्यक्रम में हमें कई सुझाव मिले है। पार्टी इन सुझावों पर भविष्य में फैसले लेगी।

गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे के अंदर कराने का इंतजाम

सपा मुखिया ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे के अंदर कराने का इंतजाम किया जाएगा। इसी तरह बुनकरों की समस्याओं का भी निदान किया जाएगा। इससे पहले सपा प्रमुख ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सौ वर्ष पूरे होने पर प्रो. अब्दुल रहीम बीजापुरी और प्रो. राहत अबरार द्वारा लिखी ‘अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

वहीं यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाली छात्रा अंशिका वर्मा व कशिश वर्मा और इंटरमीडिएट की छात्रा शिखा को आइपैड प्रदान किए।

चुनाव बाद खाद व पेट्रोल होंगे महंगे

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर खाद का संकट होने जा रहा है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते खाद व डीजल-पेट्रोल महंगे हो जाएंगे। भाजपा ने कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर ली है। जनता को महिला आरक्षण में उलझा देंगे और दाम बढ़ा देंगे।

यह भी पढ़ें- PM Modi आज काशी में: ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’, 2 नई अमृत भारत ट्रेनों की देंगे सौगात