विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में कार्तिक पूर्णिमा पर भारी उत्साह, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Published: Tue, 24 Nov 2026 04:46 PM (IST)

बहराइच में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने नदियों में आस्था की डुबकी लगाई, पूजा-अर्चना की और दान-दक्षिणा देकर पुण्य कमाया, साथ ही मेलों का भी आनंद लिया।

नवाबगंज के राप्ती नदी के होलिया घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करते श्रृद्धालु। जागरण

नवाबगंज के राप्ती नदी के होलिया घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करते श्रृद्धालु। जागरण

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा पर बहराइच में उत्सव का माहौल रहा।

  2. श्रद्धालुओं ने नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना की।

  3. घाटों पर मेले लगे, बच्चों-महिलाओं ने खरीदारी की।

जागरण संवाददाता, बहराइच। स्नान, ध्यान और दान के पर्व कार्तिक पूर्णिमा को लेकर मंगलवार को जिले में उत्सव का माहौल रहा। भोर होते ही नदियों के घाटों पर लगे मेले में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दान-दक्षिणा देकर पुण्य भी कमाया।

श्रीमरीमाता मंदिर परिसर स्थित सरयू तट पर भोर होते ही श्रद्धालु पूजन-अर्चन के लिए पहुंचने लगे। घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद भगवान सूर्य की उपासना कर अर्घ्य दिया। मेले में बच्चों ने जलेबी खाते हुए आनंदित दिखे। महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की।

कैसरगंज: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को कैसरगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कटका, भगड़वा और भंगहा घाट पर सुबह से ही स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

हुजूरपुर: इलाके के भंगहा घाट, जगतापुर घाट, महादेवा घाट ,भगडवा घाट, सिरौलाघाट,लक्ष्मनाघाट घाट सहित अन्य घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। दोपहर बाद प्रेमी दास कुट्टी में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला हजारों लोगों ने खरीदारी की।

नवाबगंज: भारत-नेपाल के हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। नेपाल के गंगापुर, खड़ैचा, पिपरहवा,वीरता, नेपालगंज, भारतीय क्षेत्र के होलिया, जानकी गांव, मजगवा, भंगहर,जमदान, छोटिया गांव, आदि क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह ही घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

यह भी पढ़ें- हरदोई में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बेरियाघाट और मेहदीघाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।