बहराइच के कैसरगंज में 3.14 करोड़ से बिछेगा सड़कों का जाल, नगर पंचायत ने तैयार किया मास्टर प्लान
कैसरगंज नगर पंचायत में 3.14 करोड़ रुपये की लागत से 27 सड़कों और जल निकासी व्यवस्था का कायाकल्प किया जाएगा। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
कैसरगंज में 3.14 करोड़ रुपये से 27 सड़कों का निर्माण।
35 स्थानों पर सीसी सड़कें, नाले और पुलिया बनेंगी।
11 वार्डों में सड़क व जल निकासी व्यवस्था सुधरेगी।
संवाद सूत्र, कैसरगंज(बहराइच)। कैसरगंज नगर पंचायत में 27 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण और आरसीसी पुलिया, नाला और नाली पर करीब 3.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत 35 अलग-अलग जगहों पर सीसी और इंटरलाकिंग सड़कें नाला पुलिया बनाई जाएंगी।
नगर पंचायत के 16 वार्डों में से 11 वार्डों में यह काम होगा, जिससे सड़क और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। नगर पंचायत ने इन विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। इन कार्यों से नगर के कई वार्डों के खराब रास्तों की हालत सुधरेगी। सड़कों के बनने से लोगों का आना-जाना आसान होगा।
अंदरूनी रास्तों को भी किया शामिल
वहीं, नालियों के निर्माण और मरम्मत से बारिश के पानी की निकासी बेहतर होगी, जिससे जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी। इस योजना में सिर्फ मुख्य मार्गों को ही नहीं, बल्कि मोहल्लों के अंदरूनी रास्तों को भी शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- हिमालय छोड़कर इटावा पहंच रहे ये खास गिद्ध, चंबल से लेकर सफारी पार्क तक दिखा अनोखा नजारा
नगर पंचायत अध्यक्ष युसूफ अली सोनू ने बताया कि लगभग सभी वार्डों में 35 स्थानों पर करीब 3.14 करोड़ रुपये से सड़क और नाली से जुड़े काम कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना में सड़क के साथ जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर सबसे ज्यादा जोर है।
यह भी पढ़ें- यूपी में वाहनों के चालान सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव, अब 30 दिन के अंदर अधिकारियों को करना होगा समाधान
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सरोज ने बताया कि इन परियोजनाओं से लोगों को सड़क के साथ जल निकासी की सुविधा भी मिलेगी। इन कार्यों से नगर के कई वार्डों के खराब रास्तों की हालत सुधरेगी।
