बहराइच में हाईटेक व्यवस्था कारगर, प्रेमी से वीडियो कॉल पर निकाह के बाद टावर से उतरी युवती
Bahraich News: चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद दोनों परिवारजन की सहमति के बाद वीडियो कॉल ...और पढ़ें

वीडियो कॉल से युवती और प्रेमी का निकाह, निकाह की जिद को लेकर बीएसएनएल के 100 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गई।
HighLights
प्रेमी के साथ निकाह की जिद कर सौ फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी थी युवती
युवती के परिवारजन निकाह को लेकर नहीं थे राजी,दुल्हा-दुल्हन राजी तो क्या करेगा काजी
युवती बोली- प्रेमी के बिना नहीं जी सकती, मुंबई से बॉयफ्रेंड ने फोन पर कहा- कबूल है
जागरण संवाददाता, बहराइच : प्रेमी से निकाह कराने की मांग को लेकर सौ फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बड़ी मिन्नतों के बाद भी उसके नीचे न उतरने पर तकनीक की मदद ली गई। वीडियो कॉल से उसका और प्रेमी का निकाह कराने की बात पर वो नीचे उतरी और अपनी इच्छा पूरा कराई। पूरी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
मोतीपुर इलाके की रहने वाली एक युवती शुक्रवार को प्रेमी के साथ निकाह की जिद को लेकर सौ फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। इसकी जानकारी होने पर परिवारजन व थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद दोनों परिवारजन की सहमति के बाद वीडियो कॉल से युवती का निकाह प्रेमी से करवाया गया, तब वह टावर से नीचे उतरी। पूरी घटना चर्चा का विषय बनी है।
बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई। परिवार और गांववालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़की नीचे नहीं उतरी। बेटी की जिद के आगे घर वालों ने हार मान ली। मस्जिद से काजी को बुलाकर लड़के-लड़की का ऑनलाइन निकाह करा दिया।
थानाध्यक्ष ब्रह्मा गोंड ने बताया कि इलाके के बस्थनवा गांव निवासी साइदा का गांव के ही नूरुद्दीन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवारजन इस बात को जानते थे,लेकिन वह निकाह कराने को राजी नहीं थे। युवती ने कई बार अपने परिवारजन से भी शादी कराने की बात कही,लेकिन बात नहीं बनी।
प्रेमी से निकाह कराने की जिद को लेकर युवती सुबह आठ बजे चौधरी गांव में लगे बीएसएनएल के 100 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। एसओ ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवती से बातचीत करने के बाद उसके परिवारजन को बुलाया गया।
इसके बाद युवक के परिवारजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों परिवारों ने आपस में बातचीत करने के बाद निकाह कराने के लिए राजी हुए। इसके बाद वीडियो कॉल से उसका निकाह कराया। तकरीबन चार घंटे बाद पुलिसकर्मियों को टावर पर भेजकर युवती को टावर से सुरक्षित उतारा।
