बहराइच के होटल में युवक युवती का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच जारी
बहराइच के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास स्थित होटल अवध कैलाश में गुरुवार देर शाम एक युवक और युवती का ...और पढ़ें

मौके पर जुटी पुलिस। जागरण
HighLights
बहराइच के होटल अवध कैलाश में मिले युवक-युवती के शव।
कमरे में फंदे से लटके पाए गए दोनों, पुलिस ने की जांच।
मृतकों की पहचान गौतमबुद्ध नगर और श्रावस्ती के निवासी के रूप में।
जागरण, संवाददाता, बहराइच। शहर के मेडिकल कालेज अस्पताल के पास स्थित होटल अवध कैलाश में गुरुवार देर शाम एक युवक व युवती का शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका की पहचान गौतमबुद्ध् नगर जिला व मृतक की पहचान श्रावस्ती के मल्हीपुर निवासी के रूप में की गई है। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य का संकलन भी किया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिवारजन को दी है।
मेडिकल कालेज अस्पताल के मुख्य गेट से चंद कदम पर स्थित होटल अवध कैलाश में 22 सितंबर को एक युवक और युवती ने ट्रासपोर्ट कारोबार के सिलसिले बहराइच आने की बात कहकर एक कमरा लिया था। कर्मियों को उन्होने कोर्ट मैरेज करने की बात कही थी। सुबह वह लोग काम के सिलसिले में जाने की बात कहकर चले जाते थे और देर शाम फिर होटल वापस आते थे।
गुरुवार को जब कमरा देर शाम तक बंद रहा तो होटलकर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होने जब कई बार दरवाजा खटखटाया, तो कोई प्रतिक्रया न मिलने पर उन्होने सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद नगर कोतवाल बृजेंद्र मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को अवगत कराते हुए दरवाजा खुलवाया तो युवक व युवती का शव फंदे पर लटका मिला।
यह भी पढ़ें- बहराइच में रात के अंधेरे में सड़क पर चहलकदमी करते दिखे बाघिन के दो शावक, वीडियो वायरल
जानकारी के बाद एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी आयुष विक्रम सिंह व सीओ नगर नारायण दत्त मिश्र के साथ घटनास्थल पहुंचे। एसपी ने बताया कि मृतका की पहचान गौतमबुद्ध् नगर के दनकौर तहसील के मुझखेडा गांव निवासी के रुप में की गई है। जबकि मृतक श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना के हसनपुर कथारामाफी निवासी के रुप में की गई। वही युवती के पहले से भी शादीशुदा होने की बात उन्होने कही।
