विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में रात के अंधेरे में सड़क पर चहलकदमी करते दिखे बाघिन के दो शावक, वीडियो वायरल

Published: Wed, 30 Sep 2026 05:11 PM (GMT+05:30)

बहराइच के बिछिया मार्ग पर रात में बाइक सवार युवकों को बाघिन के दो शावक सड़क पर चहलकदमी करते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

HighLights

  1. बहराइच के बिछिया मार्ग पर दिखे बाघिन के दो शावक।

  2. युवकों ने बाइक रोकी, शावक जंगल में चले गए।

  3. वन विभाग ने धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की।

संवाद सूत्र, बहराइच। बाइक से घर जा रहे युवकों को बिछिया मार्ग पर मंगलवार रात को सड़क पर दो शावक चहलकदमी करते दिखे। शावकों को देख युवक ने बाइक रोक दी।

कुछ देर बाद चहलकदमी करने के बाद शावक जंगल में चले गए। शावकों के चहलकदमी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है।

सुजौली कैलाशपुरी बाजार निवासी जुनैद खान अपने साथी बलवंत यादव के साथ मंगलवार रात नौ बजे बाइक से मिहींपुरवा से घर जा रहे थे। गिरजापुरी-बिछिया मार्ग पर पहुंचने पर बाइक से 100 मीटर की दूरी पर बाघिन के दो शावक सड़क पर आ गए।

इसी दौरान सामने से एक चार पहिया वाहन आता दिखाई दिया। युवक के मुताबिक वाहन चालक ने डिपर देकर हमें रुकने का इशारा किया। हमने इशारा समझते हुए अपनी बाइक रोक दी। प्रकाश के बीच कुछ देर तक शावक सड़क पर चहलकदमी करते रहे। इसके बाद सुरक्षित जंगल में चले गए।

चार पहिया वाहन के पीछे ही दोनों बाइक सवार पीछे चलते हुए सुरक्षित गिरजापुरी पहुंचे। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए जंगल से निकले मार्गों पर धीमे गति में वाहन चलाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- चारपाई से लेकर घर के पूरे सामान के साथ चल रहे 308 पहियों वाले 'महाट्रक' के कर्मचारी, हर दिन बन रहा 30 लोगों का खाना