विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुरक्षाबलों को चकमा दे स्कूटी से नेपाल ले गए 808 ग्राम स्मैक, नेपाल पुलिस ने तीन तस्कर किए गिरफ्तार

Published: Wed, 30 Sep 2026 04:40 PM (GMT+05:30)

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं, जब नेपाली पुलिस ने तीन भारतीय तस्करों को 808 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नेपाली पुलिस ने तीन भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया।

  2. तस्करों के पास से 808 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

  3. स्कूटी से स्मैक भारत से नेपाल ले जाई गई थी।

संवाद सूत्र, (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर उस समय सवाल खड़े हो जब नेपाली पुलिस ने तीन भारतीय तस्करो को गिरफ्तार कर उनके पास से 800 ग्राम स्मैक बरामद किया। स्कूटी में छिपाकर स्मैक नेपाल ले जाई गई थी। पकड़े गये आरोपित नानपारा के रहने वाले हैं।

नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा में पुलिस, एसएसबी,आईबी समेत कई सुरक्षा एजेंसियों के लोग तैनात हैं। इसी तरह नेपाली थाना जमुनहा व सीमा पर तैनात मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो के जवानों की भी तैनाती है। इसके बाद भी नानपारा के मिरियासी टोला निवासी रिजवान अहमद इदरीसी, माज अहमद व रफत खान रुपईडीहा के रास्ते 808 ग्राम स्मैक लेकर नेपाल पहुंच गये।

सभी तस्करों को किया गिरफ्तार

बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता प्रतीत सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नेपालगंज उप महानगर पालिका के वार्ड नं 2 स्थित सिने रायल सिनेमा घर के पास एक होटल के कमरे में छापा मारकर सभी तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- जल स्तर बढ़ने से इटौंजा में कई गांव बने टापू, रास्ता बंद होने पर नाव और मोटर बोट का सहारा ले रहे लोग

आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय नंबर की स्कूटी से स्मैक लेकर आये हैं। स्कूटी अब्दुल खान पुत्र अल्ताफ खान के नाम से बहराइच आरटीओ कार्यालय में दर्ज है। उन्होने बताया नेपाल में स्मैक का उत्पादन नही है। भारतीय क्षेत्र से तस्कर स्मैक नेपाल लाने की फिराक में रहते हैं।