जल स्तर बढ़ने से इटौंजा में कई गांव बने टापू, रास्ता बंद होने पर नाव और मोटर बोट का सहारा ले रहे लोग
इटौंजा बाढ़ क्षेत्र में जल स्तर तेजी से बढ़ने से लासा, अकड़रिया खुर्द सहित कई गांवों के रास्ते बंद हो ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
इटौंजा बाढ़ क्षेत्र में जल स्तर तेजी से बढ़ा।
लासा, अकड़रिया खुर्द सहित कई गांवों के रास्ते बंद।
सुल्तानपुर-बहादुरपुर मार्ग पर दो मोटर वोट लगाए गए।
संवाद सूत्र, इटौंजा। इटौंजा बाढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को जल स्तर तेजी से बढ़ गया। जिससे लासा, अकड़रिया खुर्द, गांव का भी रास्ता बंद हो गया । सुल्तानपुर, बहादुरपुर गांवों का रास्ता पहले से ही बंद हो गया था । अब लोग नाव, व मोटर वोट का ही सहारा ले रहे हैं।
लासा मार्ग काफी ऊंचा था उस पर भी जल भराव हो गया। बुधवार को सुल्तानपुर बहादुरपुर मार्ग पर दो मोटर वोट लगाए गए 11 नाव पहले से चल रही है। लासा अकड़रिया खुर्द जाने के लिए दो नाव लगाई गई हैं।
बुधवार को लासा गांव के देवी प्रसाद, सत्तार को हाट पैठ में डेरा डालना पड़ा। देवी प्रसाद ने बताया उनका बड़ा बेटा धर्मेंद्र और बहू बच्चों के साथ बाढ़ के कारण लखनऊ चले गए। जिला पूर्ति निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने टीम के साथ बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें- गोंडा के लकी हॉस्पिटल में प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिवारीजन ने लगाया लापरवाही का आरोप
टीम के कर्मचारियों ने बताया सुल्तानपुर, बहादुरपुर में 518 राशन कार्ड धारक हैं। अकड़रिया कला में 720 कार्ड धारक हैं। जिनको सितंबर माह का राशन वितरण हो चुका है। बाढ़ राहत सहायता बांटने का अभी निर्देश नहीं मिला है।
