विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच-श्रावस्ती के 13 गांवों में लगेंगे BSNL के 4जी टावर, परियोजना से दूर होगी नेटवर्क की समस्या

Published: Sat, 03 Oct 2026 04:49 PM (IST)

केंद्र सरकार की 4जी सैचुरेशन परियोजना के तहत बहराइच और श्रावस्ती जिलों के 13 गांवों में बीएसएनएल के 4जी टावर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बहराइच और श्रावस्ती के 13 गांवों में लगेंगे 4जी टावर।

  2. केंद्र सरकार की 4जी सैचुरेशन परियोजना के तहत होगा काम।

  3. ग्रामीण क्षेत्रों में पहली बार मिलेगी मोबाइल नेटवर्क की सुविधा।

रीतेश श्रीवास्तव, बहराइच। नेटवर्क सुविधा से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों में अब मोबाइल की घंटी बजने की राह खुल गई है। केंद्र सरकार की 4जी सेचुरेशन परियोजना के तहत बहराइच और श्रावस्ती जिले के 13 गांवों में बीएसएनएल के टावर स्थापित किए जाएंगे। टावर लगने के बाद इन गांवों के लोगों को पहली बार मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिलेगी।

बहराइच में पयागपुर और मिहींपुरवा तहसील के चिह्नित पांच गांवों में टावर स्थापना के लिए जिला प्रशासन ने दूर संचार विभाग को भूमि उपलब्ध करा दी है। वहीं, चार दूसरे गांवों में भूमि एवं अन्य आवश्यकताओं को लेकर सर्वे का काम चल रहा है। इसके अलावा श्रावस्ती जिले की भिनगा तहसील के चार चिह्नित गांवों में भी टावर स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

एक टावर लगाने पर करीब 70 से 80 लाख रुपये खर्च होंगे। परियोजना के तहत ऐसे गांवों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां वर्तमान में किसी भी मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं है। परियोजना में टावर लगने के साथ सोलर पैनल, जनरेटर व 4जी उपकरण लगेंगे।

दोनों जिलों के इन गांवों में लगेंगे टावर

बहराइच जिले के पयागपुर तहसील के दपौली तो मिहींपुरवा तहसील के चितलहवा, घुमनाभारी, भवानीपुर व हरिहरपुर लालपुर गांव में टावर लगेंगे।

श्रावस्ती जिले के भिनगा तहसील के सुहेलवा, तरूस्मा, भरथा रोशनगढ़ व भगवानपुर में भी टावर लगाए जाएंगे। पयागपुर के निगोह तो मिहींपुरवा तहसील के आंबा, विशुनापुर और फकीरपुरी गांव में टावर स्थापित करने के लिए सर्वे का काम चल रहा है।

जिन गांवों में नेटवर्क नहीं है वहां 4जी सैचुरेशन परियोजना के तहत टावर लगाए जा रहे हैं। दोनों जिलों में 13 टावर लगाने की तैयारी तेजी से चल रही है।

-मुनीश पांडेय, उपमंडल अभियंता 4जी सेचुरेशन प्रोजेक्ट।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश की कृषि उत्पादन मंडी समिति में मोबाइल टावर पर चढ़ा पल्लेदार, पुलिस समझाने का कर रही प्रयास

यह भी पढ़ें- बस्ती में हाई-वोल्टेज लव ड्रामा: प्रेमी से शादी की जिद लेकर टावर पर चढ़ी लड़की, मची अफरा-तफरी