विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश की कृषि उत्पादन मंडी समिति में मोबाइल टावर पर चढ़ा पल्लेदार, पुलिस समझाने का कर रही प्रयास

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:14 AM (IST)

ऋषिकेश की कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक पल्लेदार मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसकी मांगों का अभी पता नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ऋषिकेश मंडी में पल्लेदार मोबाइल टावर पर चढ़ा।

  2. पल्लेदार हरीश की मांगें अभी तक अज्ञात हैं।

  3. पुलिस और अधिकारी उससे संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। कृषि उत्पादन मंडी समिति ऋषिकेश में आढ़तियों के यहां पल्लेदारी का काम करने वाला एक व्यक्ति सोमवार को मोबाइल टावर में चढ़ गया। 

वह फोन लेकर टावर में चढ़ा है। पुलिस और मंडी के अधिकारी उससे बात करने का प्रयास कर रहे हैं। कभी वह फोन नहीं उठा रहा है तो कभी उसका फोन व्यस्त आ रहा है।

पल्लेदार का नाम हरीश बताया गया है। मंडी समिति के सचिव एस कालाकोटी ने बताया कि वह किन मांगों को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा है, इसका अभी पता नहीं लग पाया है। उसका मोबाइल मिलाया जा रहा है, जो लगातार व्यस्त आ रहा है। मंडी कार्यालय के पास लगे मोबाइल टावर में वह चढ़ा है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश से ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा के पार, घाट खाली कराए गए