विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में पुलिस पूछताछ से आहत युवक ने की आत्महत्या, किशोरी लापता मामले में चल रही थी जांच

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:46 AM (IST)

बरेली के भुता में एक किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस पूछताछ से आहत होकर सुरजीत सिंह नामक ...और पढ़ें

मृतक की फाइल फोटो व रोते बिलखत परिजन। जागरण

मृतक की फाइल फोटो व रोते बिलखत परिजन। जागरण

HighLights

  1. पुलिस पूछताछ से आहत होकर युवक ने की आत्महत्या।

  2. लापता किशोरी मामले में तीन दिन हुई थी पूछताछ।

  3. परिजनों को सौंपने के बाद युवक ने लगाई फांसी।

जागरण संवाददाता, बरेली। भुता में किशोरी के गायब होने के मामले में पुलिस पूछताछ से आहत होकर अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीन दिन थाने में पूछताछ के बाद उसे स्वजन के सुपुर्द किया था।

सुरजीत सिंह पर दो महीने पूर्व पड़ोस के गांव के किशोरी भागने के आरोप में पुलिस ने सुरजीत को हिरासत में लेकर तीन दिन पूछताछ के बाद गुरुवार रात बजे परिजनों को सौंपा। उसने पुलिस से आहत होकर देर रात लगभग 11 बजे छत के कमरे में जाकर धोती से फंदा लगाकर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई।

स्वजन को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फांसी के फंदे से उतारा, बाद में फारेंसिक टीम ने आकर साक्षय जुटाये। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का है और पिता मजदूरी आदि का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें- पति से विवाद के बाद मुश्किल में उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या, बरेली में बना 5 एकड़ का फार्म हाउस निकला अवैध

पुलिस ने कस्बा भुता के रजनीश, बृजेश समेत कई लड़कों से लड़की भगाने के आरोप हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- चीनी के दाम पर अंकुश की तैयारी: मेरठ-बरेली से मुरादाबाद की 7 मिलों को मिलेगा 1.10 करोड़ क्विंटल गन्ना