विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सेब की पैकिंग के नाम पर साथ ले गए बदमाश, श्रीनगर में किशोरों समेत 30 को बंधक बना बर्बरता कर करा रहे काम

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:25 PM (IST)

बहराइच के पयागपुर इलाके के रेवली गांव के 30 किशोरों और युवाओं को श्रीनगर में सेब पैकिंग के बहाने ले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बहराइच के 30 युवा श्रीनगर में बंधक बनाए गए।

  2. सेब पैकिंग के बहाने ले जाकर जबरन काम कराया।

  3. विरोध करने पर पिटाई, परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी।

जागरण संवाददाता, बहराइच। पयागपुर इलाके के रेवली गांव निवासी किशोरों समेत 30 लोगों को जम्मू के श्रीनगर के लासीपुरा खान बस्ती स्थित लोटस कोल्ड स्टोर में सेब पैकिंग का काम कराने के लिए हुजूरपुर के सिरौली निवासी तीन लोग ले गए थे।

आरोप है कि श्रीनगर पहुंचने के बाद सभी से जबरन दूसरा काम कराया जाने लगा। विरोध पर उनकी पिटाई की जाती है। किसी तरह बहराइच पहुंचे 14 वर्षीय किशोर ने आपबीती परिवारजन को बताई। सोमवार को स्वजन एसपी कार्यालय पहुंचे और अपनों के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।

पयागपुर के रेवली निवासी रीता, राजरानी, मुन्नी देवी, नारायण, बिहारी लाल, ओंकार व ओमप्रकाश जायसवाल समेत अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि हुजूरपुर के सिरौला निवासी मनोज यादव, दिलावर व अतीक युवाओं व किशोरों को गैर राज्यों में बेहतर पारिश्रमिक दिलाने का झांसा देकर काम के लिए ले गए। मनोज की ससुराल भी रेवली में है, इसलिए लोगों ने भरोसे पर सभी को भेज दिया।

जबरन कराने लगे दूसरा काम

जाने वालों में रेवली निवासी संदीप, नितिन, मोहित, बल्ली, विनोद कुमार, रवि कुमार, रामदीन, मोहित, रक्षाराम, छोटू, पकंज, निखिल, रामदीन समेत गांव के लगभग 30 से अधिक लोग शामिल हैं। सभी को सेब पैकिंग की बात कहकर ले जाया गया, लेकिन वहां जबरन दूसरा काम कराने लगे।

आरोप है कि विरोध पर सभी को पीटा जाने लगा। परिवारजन से शिकायत के बाद उन्हें बंधक बनाकर मोबाइल भी छीन लिया गया। आरोपितों के चंगुल से किसी तरह भागकर बहराइच पहुंचे 15 वर्षीय शुभम ने जब अपने व साथियों संग हुई बर्बरता को परिवारजन को बताया तो अनहोनी की आशंका सताने लगी। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेकर एएसपी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मैं एसपी से बात कर लूंगा, कहकर थाने से भगाया

एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह के कहने पर बंधकों के परिवारजन जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर चलकर आरोपितों के थाना हुजूरपुर पहुंचे। आरोप है कि पहले पुलिस ने तहरीर बदलवाने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर पीड़ितों को फटकार लगाई गई। इसके बाद यह कहकर भगा दिया गया कि मैं एसपी से बात कर लूंगा।

परिवारजन को दिखाया पिटाई का लाइव वीडियो

श्रीनगर में बंधक बनाए गए लोगों के परिवारजन द्वारा पुलिस में शिकायत की जानकारी मिलते ही आरोपितों व उनके सहयोगियों ने बंधकों के परिवारजन को वीडियो कालिंग किया।

यह भी पढ़ें- पुणे से ट्रेनिंग लेकर झांसी पहुंचा 'एलेक्स', तस्करों को पकड़ने में पुलिस की बनेगा ताकत

बंधक में शामिल किशोरों के पिता लालजी ने बताया कि सभी को जानवरों की तरह पिटाई का लाइव दृश्य दिखाते हुए मौन साधे रहने की धमकी दी गई।