विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेंदुए पर भारी पड़ा लोटा- दो मिनट तक संघर्ष कर बचाई अपनी जान, चेहरे और बांह पर गहरे जख्म

Published: Tue, 24 Mar 2026 11:05 AM (GMT+05:30)

बहराइच के दलजीतपुरवा गांव में उपमा देवी नामक महिला ने तेंदुए के हमले का बहादुरी से सामना किया। उपमा ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बहराइच। यह घटना एक महिला की विवशता के साथ ही उसके साहस का प्रत्यक्ष उदाहरण है। घर में शौचालय न होने के कारण महिला उपमा प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह शौच के लिए खेत पर जा रही थी।

रास्ते में तेंदुए ने हमला कर दिया, तेंदुआ उसकी गर्दन दबोच पाता कि उपमा ने अपने हाथ में पकड़े लोटे से उसके मुंह पर प्रहार करके शोर मचाना शुरू कर दिया। तेंदुए से वह करीब दो मिनट तक संघर्ष करती रही। महिला के अप्रत्याशित प्रतिकार और मुंह पर लोटे के लगतार प्रहार तथा ग्रामीणों के शोर के चलते तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

यह है पूरा मामला

दलजीतपुरवा गांव निवासी उपमा देवी का खेत जंगल के मुहाने पर है। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह नित्यक्रिया के लिए खेत की ओर जा रही थीं। घर से कुछ ही दूरी पर घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उपमा पर जानलेवा हमला कर दिया।

तेंदुए ने सीधे उनके चेहरे को निशाना बनाया और झपट्टा मारकर दबोच लिया। लहूलुहान हालत में परिजनों ने उपमा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनके चेहरे और बांह पर गहरे घाव आए हैं।

डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि तेंदुए के हमले में महिला घायल हुई है। वन विभाग की टीम मौके पर कांबिंग कर रही है। यदि क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बनी रहती है, तो तत्काल पिंजरा लगवाया जाएगा।

शौचालय न होना पड़ा भारीहादसे के पीछे गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव भी सामने आया है। पीड़िता के घर में अब तक शौचालय नहीं बना है, जिस कारण उन्हें सुबह अंधेरे में खेत की ओर जाना पड़ता है। प्रधान प्रतिनिधि का तर्क है कि आवेदन किया जा चुका है और बजट आते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में तेंदुए ने पालतू कुत्ते का किया शिकार, दहशत में गांव के लोग, मचा हड़कंप