बहराइच में 1.10 लाख नोटिस की सुनवाई लंबित, SIR के लिए सिर्फ 20 दिन शेष, नो मैपिंग में शामिल थे 5.41 लाख वोटर
बहराइच में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 5.41 लाख से अधिक नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 4.30 लाख से अधिक मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी भी 1.10 लाख से अधिक नोटिसों पर सुनवाई बाकी है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बहराइच। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में नो-मैपिंग से जुड़े कुल 5.41 लाख से अधिक नोटिस घर-घर पहुंचाए गए थे। इनमें से जहां 5.13 लाख से अधिक नोटिस का वितरण कर 4.30 लाख से अधिक मतदाताओं की सुनवाई की गई है।
वहीं, 1.10 लाख से अधिक नोटिस की सुनवाई होना बाकी है। 28146 लोगों को नोटिस ही नहीं पहुंची है। जबकि 27 मार्च तक सुनवाई की तिथि निर्धारित है। जिसे बीतने में मात्र 20 दिन ही बचे हैं।
लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराईं
नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर दावे और आपत्तियां दर्ज कराईं। कुल 5,41,200 नोटिसों में से 4,30,840 मामलों का निस्तारण कर लिया गया है। बीएलओ ने क्षेत्र में जाकर संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए और प्रक्रिया पूरी कराई। शुक्रवार को दावे व आपत्तियों का अंतिम दिन रहा। उन्हें जांचकर मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव में दावेदारों को सता रहे नाम कटने का डर, जिले में चिह्नित हुए 10.04 लाख डुप्लीकेट वोटर
विशेष पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाना है। इससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह सके। निर्वाचन आयोग द्वारा 27 मार्च तक नोटिस की सुनवाई करने की समय सीमा तय की गई है।
जिसके बीतने में मात्र 20 दिन ही बचे हैं। जबकि अभी भी 110360 नोटिस की सुनवाई होना बाकी है। वहीं दूसरी ओर अभी भी प्रशासन की ओर से 28,146 मतदाताओं को नोटिस नहीं भेजी गई है। जिसका कारण तकनीकि समस्या बताई गई है।
नोटिस सुनवाई की कार्रवाई तेजी से चल रही है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को लगाया गया है। समयावधि के अंदर शतप्रतिशत सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है। जो नोटिस वितरित नहीं हुई हैं उन्हें एक दो दिनों में वितरित कर दिया जाएगा। -अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी, बहराइच।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।