विधान सभा चुनाव से पहले UP में क्यों हो रही EVM की चेकिंग? मशीनों की जांच के लिए तैनात होंगे बड़े-बड़े इंजीनियर
बहराइच में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत 29 सितंबर से ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू होगी। इस ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
बहराइच में 29 सितंबर से ईवीएम की एफएलसी प्रक्रिया शुरू।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इंजीनियर करेंगे मशीनों की जांच।
दोषपूर्ण ईवीएम को चुनाव प्रक्रिया से बाहर किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, बहराइच। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में जिला प्रशासन के पास उपलब्ध इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। निर्वाचन गोदाम परिसर में होने वाली यह कार्रवाई कई दिनों तक चलेगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक एफएलसी में ईवीएम की तकनीकी और भौतिक जांच की जाएगी।
एफएलसी के दौरान भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बेल) कंपनी के अधिकृत इंजीनियर और मास्टर ट्रेनर मशीनों की बारीकी से जांच करेंगे। जांच में तकनीकी रूप से खराब या मानकों पर खरी न उतरने वाली मशीनों को अलग किया जाएगा।
दोषपूर्ण मशीनों को चुनाव में नहीं किया जाता इस्तेमाल
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार एफएलसी में ईवीएम की कार्यक्षमता की पूरी जांच की जाती है और दोषपूर्ण मशीनों को चुनाव में इस्तेमाल नहीं किया जाता।
पूरी प्रक्रिया की निगरानी सीसी कैमरों और वीडियोग्राफी के माध्यम से की जाएगी। एफएलसी से संबंधित कार्रवाई और विवरण निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे। प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को भी मौजूद रहने का अवसर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हिमालय छोड़कर इटावा पहंच रहे ये खास गिद्ध, चंबल से लेकर सफारी पार्क तक दिखा अनोखा नजारा
आयोग के निर्देशों के अनुसार एफएलसी की सूचना राजनीतिक दलों को पहले से दी जाती है और उनकी उपस्थिति का रिकार्ड भी रखा जाता है। इस समय प्रशासन के पास करीब तीन हजार ईवीएम पहले से उपलब्ध हैं। वहीं करीब 1200 और ईवीएम आईं हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में वाहनों के चालान सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव, अब 30 दिन के अंदर अधिकारियों को करना होगा समाधान
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 29 सितंब को ईवीएम की एफएलसी शुरू होगी। निर्वाचन गोदाम परिसर में मशीनों की जांच के लिए आवश्यक व्यवस्था पूरी की जा रही है। एफएलसी पूरी होने के बाद उपयोग योग्य ईवीएम को चुनावी प्रक्रिया के अगले चरण के लिए तैयार किया जाएगा। - अरुण कुमार, एडीएम
