विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना', बहराइच में भावुक वीडियो बनाकर किशोर ने किया सुसाइड

Published: Tue, 24 Nov 2026 02:59 PM (IST)

बहराइच के गंगापुर में 17 वर्षीय किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। घटना से पहले उसने एक वीडियो में अपने माता-पिता से माफी मांगी और किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने की अपील की।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. बहराइच के गंगापुर में 17 वर्षीय किशोर ने जहरीला पदार्थ खाया।

  2. मृत्यु से पहले वीडियो में माता-पिता से बार-बार माफी मांगी।

  3. जमीन-पैसे के विवाद से आहत होकर उठाया यह कदम।

जागरण संवाददाता, बहराइच। गंगापुर निवासी 17 वर्षीय किशोर की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना से पहले किशोर ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वह अपने मम्मी-पापा से बार-बार माफी मांगता नजर आ रहा है। साथ ही वीडियो में उसने उसके इस कदम के बाद मम्मी पापा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न किए जाने की बात भी कही है। प्रसारित वीडियो की दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता है।

मुर्तिहा कोतवाली इलाके के गंगापुर निवासी 17 वर्षीय चंदन मौर्य किसी बात को लेकर घर के एक व्यक्ति से आहत था। बताया जा रहा है कि रविवार को उसने जहरीले पदार्थ खा लिया। सीएचसी मोतीपुर में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी स वायरल हो रहा है।

वीडियो में वह अपने माता-पिता से बार-बार माफी मांगते हुए अपनी बात कह रहा है। साथ ही उसने किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करने की अपील भी की है। परिवारजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सीएचसी से घर ले गए।

मुर्तिहा कोतवाल यतींद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता संतोष मौर्य ने गांव के रामनारायण को जमीन के लिए पैसा दिया था। एक साल से न जमीन मिल रही थी और न ही पैसा। इस बात से वह पिता से नाराज चल रहा था। कोई तहरीर अभी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- बहराइच में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।