विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत

Published: Tue, 24 Nov 2026 10:47 AM (IST)

बहराइच के खैरीघाट में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। उनका पोता गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. खैरीघाट में ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी।

  2. हादसे में दंपती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई।

  3. गंभीर रूप से घायल पोते की हालत अस्पताल में चिंताजनक।

संवाद सूत्र, शिवपुर (बहराइच)। खैरीघाट इलाके में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक से पोता संग जा रहे दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पोता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।

केवलपुर भड़का गांव निवासी गया प्रसाद (58) अपनी पत्नी बितानी देवी (55) और पोते रोहित के साथ बाइक से रायपुर की तरफ जा रहे थे। भवानीपुर महजीदिया मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गया प्रसाद और उनकी पत्नी बितानी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पोता रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना राहगीर ललित कुमार चौरसिया ने पुलिस को दी।जानकारी के बाद थानाध्यक्ष खैरीघाट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। घटना के बाद से परिवारजन में हलचल है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बहराइच में सियार के हमले में दंपती समेत चार घायल, गुस्साए लोगों ने पीटकर मार डाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।