विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में सियार के हमले में दंपती समेत चार घायल, गुस्साए लोगों ने पीटकर मार डाला

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:09 AM (GMT+05:30)

बहराइच के नरोत्तमपुर गांव में एक सियार ने बालिका समेत चार लोगों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को पीटकर मार डाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. सियार ने बालिका और परिवार के सदस्यों पर हमला किया।

  2. हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

  3. गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को पीटकर मार डाला।

जागरण संवाददात, बहराइच। नरोत्तमपुर गांव में शाम को सियार पहुंच गया। उसने एक बालिका पर हमला कर दिया। बालिका बचाने दौड़े ग्रामीण, उसकी पत्नी व बेटी पर भी सियार ने हमला कर दिया। जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। नाराज ग्रामीणों ने सियार को पीटकर मार डाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खैरीघाट के नरोत्तमपुर निवासी 12 वर्षीय रिंकी शनिवार शाम को घर के सामने खड़ी थी। तभी झाड़ियों से सियार निकल आया। सियार ने बालिका पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसी 51 वर्षीय प्रमोद कुमार उसे बचाने दौड़े तो सियार ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद प्रमोद की पत्नी 45 वर्षीय मनोज कुमारी व उनकी बेटी 18 वर्षीय अमिता मौर्य घायल हो गई।

हमले से नाराज ग्रामीणों ने सियार को लाठियों से पीटकर मार डाला। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज के वन्यजीव वार्ड में घायलों का इलाज चल रहा है। चार लोगों पर हमले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। सभी ने बताया कि वन विभाग की ओर से मौके का मुआयना नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने इलाके में गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्त से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें हमले की जानकारी किसी ने नहीं दी है। ग्राम प्रधान से वार्ता कर वन कर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

नहीं कैद में आया तेंदुआ
नानपारा वन रेंज के बलदूपुरवा में बालक पर हमले के बाद वन विभाग की ओर से 19 नवंबर को पिंजरा लगाया गया था। तीन दिन बीतने के बावजूद पिंजरा कैद नहीं हुआ है। वनाधिकारी उसके जंगल में वापस जाने का अनुमान लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बहराइच में घर के बाहर खेल रहे 10 साल के बालक पर तेंदुए का हमला, 10 मीटर तक घसीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।