बहराइच-नानपारा मार्ग पर लगी पेट्रोल लूटने की होड़, टैंकर पलटा तो डिब्बा-बोतल लेकर पहुंचे लोग
बहराइच-नानपारा मार्ग पर गाय को बचाने के प्रयास में एक पेट्रोल टैंकर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ ...और पढ़ें

मटेरा के शिवपुरा में टैंकर पलटने के बाद पेट्रोल लेने उमड़ी भीड़। जागरण
HighLights
गाय को बचाने में पेट्रोल टैंकर पलटा।
पलटे टैंकर से पेट्रोल लूटने लगी भीड़।
पुलिस ने भीड़ हटाई, चालक-क्लीनर सुरक्षित।
जागरण संवाददाता, बहराइच। बहराइच-नानपारा मार्ग पर शनिवार सुबह अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये औ पेट्राेल लूटने की होड़ लग गई।
लोग डिब्बा, बोतल, बर्तन आदि सामानों में पेट्रोल भरने में जुट गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मौके से दूर हटाते हुए चालक व परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
यह है पूरा मामला
मटेरा के शिपूरा मोड़ के पास सुबह पांच बजे बहराइच से नानपारा की ओर जा रहा पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। चानक व परिचालक भी वाहन के अंदर फंस गये। उन्हें बचाने की जगह एकत्रित हुई भीड़ पेट्रोल लूटने में जुट गई। लोग डिब्बे और बाल्टियां लेकर पहुंचे और टैंकर से पेट्रोल निकालकर ले जाने लगे।
सूचना पर मटेरा थानाध्यक्ष पीपी सिंह व पुलिस मौके के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर भीड़ को मौके से हटाया। टैंकर पलटने के बाद काफी देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।
एसओ ने बताया कि हादसे में चालक व परिचालक को हल्की चोटें आई थीं,जिन्हे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास भेजा गया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सात साल पहले भी दौड़ा था 308 पहियों वाला ट्रक, लादकर आया था खाद कारखाने की टर्बाइन
यह भी पढ़ें- मऊ से गोरखपुर की तरफ रवाना हुआ 308 पहिये वाला वायरल महाबली ट्रक, देखने वालों की लग रही भीड़
