बहराइच में सड़क हादसों में पीईटी अभ्यर्थी की मौत, पांच लोग हुए घायल
बहराइच में हुए विभिन्न सड़क हादसों में एक पीईटी अभ्यर्थी की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
बहराइच में सड़क हादसों में पीईटी अभ्यर्थी की मौत।
अज्ञात वाहन की टक्कर और अजगर से बचने के प्रयास में हादसे।
कुल पांच लोग घायल, विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
जागरण संवाददाता, बहराइच। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में श्रावस्ती निवासी पीईटी अभ्यर्थी की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। श्रावस्ती जिले के सिरसिया के कोइलहवा निवासी 33 वर्षीय भूधर शुक्ल अपने चचेरे भाई 27 वर्षीय अजीत शुक्ल के साथ शुक्रवार को बाइक से पीईटी परीक्षा देने बाइक से लखीमपुर गए थे।
परीक्षा देने के बाद चाचा-भतीजे बाइक से वापस अपने घर आ रहे थे। लखीमपुर-बहराइच मार्ग पर मोतीपुर के परवानीगौढ़ी के पास तेज रफ्तार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। यहां पर अजीत शुक्ल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। मृतक के साथी ने घर पर सूचना दी। परिवारजन रोते-विलखते मौके पर पहुंचे।
बिछिया
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बिछिया-गिरजापुरी मार्ग पर जा रहा टेंपो बर्दिया गांव के पास अचानक सड़क पर आये अजगर को बचाने के प्रयास में पलट गया। हादसे में बर्दिया गाव के रहने वाले नीरज , सलमान व छोटू घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने उन्हं उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद टेंपों में सवार यात्रियों में हलचल मच गई।
चित्तौरा
कोतवाली देहात के गोंडा-बहराइच मार्ग पर दोनक्का के पास शनिवार दोपहर में बाइक सवार मवेशी से टकरा गया। हादसे में हठीला निवासी शमशेर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें- नए साल में रफ्तार पकड़ेगा बाराबंकी-बहराइच एक्सप्रेसवे, 6 लेन के लिए मिट्टी परीक्षण और यार्ड का काम शुरू