विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शस्त्र चलाने वाले पुलिसकर्मी अब चलाएंगे ड्रोन, यूपी के हर थाने के आरक्षकों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग

Published: Mon, 21 Sep 2026 06:52 PM (IST)

बहराइच पुलिस ने शस्त्र चलाने में दक्ष अपने पुलिसकर्मियों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। प्रत्येक ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. प्रत्येक थाने से दो आरक्षियों को मिलेगा ड्रोन प्रशिक्षण।

  2. निजी ड्रोन ऑपरेटरों पर निर्भरता होगी अब खत्म।

  3. त्योहारों पर भीड़ निगरानी, कानून व्यवस्था होगी सुदृढ़।

जागरण संवाददाता, बहराइच/महसी। शस्त्र चलाने में दक्ष पुलिसकर्मियों को अब ड्रोन संचालन का हुनर सिखाया जाएगा। प्रत्येक थाने से दो आरक्षियों को ड्रोन संचालन की बारीकियों के गुर बताकर दक्ष बनाया जाएगा। इससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और निजी ड्रोन आपरेटर की मदद लेने से निजात मिलेगी। तीज त्योहारों पर भीड़ की निगरानी के साथ कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में एक महिला थाना समेत कुल 22 थाने हैं। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को उनके थाने के दो आरक्षियों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिलाए जाने के निर्देश दिए हैं। यह प्रशिक्षण पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किया जाएगा।

ड्रोन से होगी निगरानी

आरक्षी यहां पर पहुंच ड्रोन संचालन व उससे जुड़ी बारीकियां सीखेंगे। विभागीय जानकार लोगों का कहना कि त्योहारों में निगरानी के लिए निजी व्यक्तियों को ड्रोन संचालन के लिए बुलाया जाता था।

यह भी पढ़ें- हिमालय छोड़कर इटावा पहंच रहे ये खास गिद्ध, चंबल से लेकर सफारी पार्क तक दिखा अनोखा नजारा

त्योहारों के अलावा एक साथ कई स्थानों पर जुलूस होने की स्थिति में निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को ड्रोन आपरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने में परेशानी होती थी।

यह भी पढ़ें- यूपी में वाहनों के चालान सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव, अब 30 दिन के अंदर अधिकारियों को करना होगा समाधान

यह प्रशिक्षण होने के बाद पुलिस कर्मी ड्रोन संचालन में आत्मनिर्भर हो सकेंगे और जरूरत पड़ने पर सिपाही उपलब्ध रहेंगे। इससे तीज त्योहारों में भीड़ की निगरानी के लिए प्रत्येक थाने पर प्रशिक्षित सिपाही मौजूद रहेंगे। जुलूस के दौरान होने वाली घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी और कानून व्यवस्था को मजबूत होगी।