बहराइच में कड़ाके की ठंड में रैन बसेरों में मिलेगा 'घर' जैसा सुकून, रजाई-गद्दे के साथ हीटर और पेठा-पानी का भी होगा इंतजाम
बहराइच नगर पालिका ने कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरों में घर जैसी सुविधाएं दी हैं, जिनमें रजाई-गद्दे, पानी और पेठा शामिल हैं। महिलाओं की सुरक्षा हेतु सीसी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को सुरक्षित आश्रय मिल सके।
-1795920045428_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
रैन बसेरों में रजाई-गद्दे, पानी और पेठा की व्यवस्था।
महिलाओं की सुरक्षा हेतु सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
ठंड से बचाव के लिए अलाव और हीटर का इंतजाम।
जागरण संवाददाता, बहराइच। कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वालों को अब सुकून भरा ठिकाना मिलेगा। नगर पालिका ने शहर के रैन बसेरों में घर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। यहां सोने के लिए रजाई-गद्दे, पीने के पानी और पेठा की व्यवस्था की गई है। वहीं, महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रैन बसेरों को सीसी कैमरों से लैस किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
नवंबर के आखिरी सप्ताह में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। रात में तापमान कम होने से अब लोगों को अधिक ठंड का अहसास होने लगा है। रात में निकलने वाले लोग जैकेट पहनकर निकलने लगे है। सर्दी का सितम बढ़ने के साथ ही नगर पालिका ने जरूरतमंदों को राहत देने की तैयारी तेज कर दी है।
शहर में रोडवेज, मेडिकल कॉलेज परिसर व रेलवे स्टेशन परिसर में रैन बसेरा बनाया गया है। रैन बसेरों में ठहरने वालों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां लोगों को घर जैसा माहौल देने का प्रयास किया गया है। रात के समय ठंड से बचाव के लिए अलाव व हीटर की व्यवस्था की गई है।
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रैन बसेरों में सीसी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इससे वहां आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सकेगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। नगर पालिका की इस पहल से निराश्रित, राहगीरों और बाहर से आने वाले जरूरतमंद लोगों को ठंड के मौसम में राहत मिलेगी।
शहर में तीन रैन बसेरों का संचालन किया जाएगा। रैन बसेरों को सीसी कैमरों से लैस किया जाएगा। किसी भी शरणार्थी को कोई समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। - प्रमिता सिंह, ईओ बहराइच
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।