गणेश महोत्सव आज से
बहराइच : गणेश पूजा महोत्सव शुक्रवार से प्रारम्भ हो रहा है। शहर के ब्राह्माणीपुरा में महोत्सव के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। महाराष्ट्र के पुणे जिले से गणेश जी की प्रतिमा पूजन के लिए लाई गई है। बुधवार को विशाल जुलूस में गाजे बाजे के साथ प्रतिमा पूजा स्थल पर पहुंचाई।
कजरी तीज के अवसर पर श्री गणेश पूजा महोत्सव समिति के दौरान पूजा स्थल पर कांवर यात्रा स्वागत एवं प्रसाद वितरित किया गया। शुक्रवार की शाम को वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा के साथ महोत्सव की शुरूआत होगी जो 11 दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रतिदिन रात नौ बजे संगीतमय आरती व प्रसाद का वितरण होगा। आयोजन में राधा रमण यज्ञसेनी, हरि किशन, राजेन्द्र गुप्ता, राजकमल गुप्ता, दादा कदम, शशिकांत, संजय, धनंजय, अखिल, पंकज, अशोक सैनी, गोलू गुप्ता, धवल, दिव्यम, देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, संतराम सिंह, जय-जय अग्रवाल, मनोज रस्तोगी, सतीश, शैलेन्द्र गुप्ता, संदीप, सावंत, लल्लू गुप्ता, गुड्डू, शिव कुमार वर्मा, महेश, अंशुमान यज्ञसेनी शामिल हैं।
इनसेट :
ड्यूटी लगाने की मांग
बहराइच : प्रान्तीय रक्षक दल कल्याण संघ ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर गणेश पूजा व उपचुनाव में ड्यूटी लगाने की मांग की है। प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन लाल, हबीब अहमद, ननके, राधेश्याम सहित अन्य ने पीआरडी जवानों को ड्यूटी में शामिल करने की वकालत की।