बहराइच में नशे में धुत बेटे से हुआ विवाद, सुबह घर में मृत मिली मां
बहराइच में नशे में धुत बेटे से विवाद के बाद मां का शव घर में मिला। पुलिस मामले की जांच ...और पढ़ें
-1793689413771_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
नशे में बेटे से विवाद के बाद मां मृत मिली।
शरीर पर खून के धब्बे, संदिग्ध मौत की आशंका।
पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
संवाद सूत्र, मिहींपुरवा (बहराइच)। एक युवक रविवार रात को मां से नशे में विवाद किया। इसके बाद वह चला गया। सोमवार सुबह उसकी मां का शव कमरे में मिला। शरीर पर कई जगह खून के धब्बे भी मिले। इससे गांव के लोग संदिग्ध मौत की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मोतीपुर के राजापुर कला के कुर्मिन गुलरा निवासी 65 वर्षीय रानी देवी का पुत्र चौधरी प्रसाद रात नौ बजे घर पहुंचा।
ग्रामीणों के मुताबिक युवक काफी नशे में था। इसका मां ने विरोध किया तो नाराज युवक ने मां से विवाद करते हुए धक्का दे दिया। इसके बाद वह चला गया। पूरी रात मामला शांत रहा। सोमवार सुबह महिला की बहू उन्हें जगाने के लिए कमरे के अंदर गई तो वह मृत अवस्था में पड़ी मिली। इससे परिवारजन में हलचल मच गई। पुलिस को सूचना दी गई।
महिला का चेहरा खून से लथपथ मिला। थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवारजन का बयान दर्ज किया। एसओ ने बताया कि मृतक के भतीते कैलाश की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि उल्टी के दौरान गिरने से खून निकलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं गांव के लोग पुत्र की पिटाई में मां के मौत की आशंका जता रहे हैं।