विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में मिलने से मना करने पर सिरफिरे ने युवती को चाकू से गोदा, बचाने आई बहन और दादी को भी किया घायल

Published: Sun, 15 Nov 2026 12:45 AM (IST)

बहराइच में एक सिरफिरे ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया क्योंकि उसने मिलने से इनकार कर दिया था। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. युवती पर चाकू से हमला, मिलने से इनकार करने पर।

  2. बचाने आईं बहन और दादी भी गंभीर रूप से घायल।

  3. आरोपी असलम की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय।

जागरण संवाददाता, बहराइच। दरगाह इलाके की रहने वाली युवती पर सिरफिरे ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर मरणासन्न कर दिया। बीच बचाव में आई बहन व दादी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। सभी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में छापामारी कर रही है। घटना से इलाके में दहशत व्यापात है।

दरगाह इलाके का रहने वाला असलम इलाके की एक युवती को परेशान करता था। युवक ने 2020 में उसे अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास भी किया था। मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया था।

जेल से छूटने के बाद आरोपित केरल चला गया, लेकिन इस दौरान उसका मुकदमा ट्रायल पर चल रहा था, जिसमे आरोपित को सजा होने की संभावना है। सीओ नगर नारायण दत्त मिश्र ने बताया कि आरोपित शनिवार को केरल से वापस आया और युवती के घर के बाहर पहुंचकर उससे जबरन मिलने का दबाव बनाने लगा।

विरोध करने पर उसने चाकू से युवती पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। चीख पुकार सुनकर उसकी बहन व दादी अंदर से बाहर आकर उसे बचाने का प्रयास करने लगीं। इससे नाराज असलम ने उन दोनों पर भी चाकू से कई वार कर उन्हें भी मरणासन्न कर दिया। भीड़ के एकत्रित होते ही आरोपित मौके से भाग गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ नगर नारायण दत्त मिश्र ,थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुचाया है। चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक बताई है। सीओ ने बताया कि आरोपित की तलाश में पुलिस की चार टीमें छापामारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- बहराइच में तेंदुआ आबादी वाले इलाके में घुसा, वन विभाग की टीम हाथियों पर सवार होकर दे रही गश्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।