तेंदुआ ने कुटिया में रह रहे बाबा पर हमला कर मार डाला
बहराइच के बिछिया में सरयू नहर किनारे कुटिया में रह रहे एक बाबा पर तेंदुए ने हमला कर मार डाला। उनका क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है, जबकि ग्रामीणों में वन अधिकारियों के देर से पहुंचने पर नाराजगी देखी गई।
-1795422225878_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
तेंदुए ने सरयू नहर किनारे बाबा पर हमला कर मारा।
बाबा का शव कुटिया से 100 मीटर दूर खेत में मिला।
वन विभाग ने परिजनों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
संवाद सूत्र, बिछिया (बहराइच)। नहर किनारे कुटिया बनाकर रहे बाबा पर तेंदुआ ने हमला कर मार डाला। उनका शव 100 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। सुबह जानकारी मिलने पर पहुंचे वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तेंदुए के हमले से इलाके में हलचल मच गई है। सुजौली के चफरिया ओरीपुरवा निवासी 42 वर्षीय जयराम बाबा आठ वर्ष से सरयू नहर के निकट कुटिया बनाकर रहते थे।
बाबा प्रतिदिन सुबह उठने के बाद परिवारजन से मिलने के लिए घर जाते थे। सोमवार सुबह वह घर नहीं पहुंचे तो पिता जमुना व मां केतकी देवी अपने पुत्र को देखने के लिए पहुंचे तो चारपाई टूटी मिली और बिस्तर भी बिखरा मिला।पुत्र के न मिलने पर माता-पिता उसकी तलाश करने लगे तो कुटिया से 100 मीटर की दूरी पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला। इससे हलचल मच गई। परिवारजन रोने लगे।
इसकी जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस के साथ वन विभाग को दी। थानाध्यक्ष राम गोविंद चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए काफी देर तक वनाधिकारी मौके पर नहीं पहुचे। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। काफी देर बाद वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव भी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मृतक के आश्रित को त्वरित आर्थिक सहायता राशि देने की बात कही।
पत्नी की मौत के बाद बने बाबा
पिता ने बताया कि जमुना की शादी 15 वर्ष पहले हुई थी। एक साल बाद ही पत्नी की मौत हो गई। कोई बच्चा उन्हें नहीं था। पत्नी की मौत के बाद वह नहर किनारे कुटिया बनाकर रहने लगे और पूजा पाठक में ध्यान कर साधु बन गए। वहीं माता-पिता व भाई ओरीपुरवा में रहते हैं।
तेंदुए के हमले में मौत एक नजर में
29 जनवरी को तेंदुए के हमले में मुखिया फार्म निवासी अनुष्का की मौत
चार फरवरी को तेंदुए के हमले में चहलवा निशादनगर गांव निवासी अरुण की मौत
सात फरवरी काे तेंदुए के हमले में मोहकमपुरवा गांव निवासी सहजल की मौत
सात मार्च को तेंदुए के हमले में अयोध्यापुरवा गांव निवासी रघुवीर की मौत
18 सितंबर को तेंदुए के हमले में सीतारामपुरवा नहर के पास वृद्ध महिला फूलवती की मौत
सात सितंबर को तेंदुए के हमले में आनंदनगर बरखड़िया निवासी राजवीर की मौत
12 अक्टूबर को मुर्तिहा के नौबना निवासी रोहित की तेंदुए के हमले में मौत
18 अक्टूबर को मोतीपुर के बनकटवा निवासी किसान उस्मान की तेंदुए के हमले में मौत
23 नवंबर को सुजौली के ओरीपुरवा निवासी बाबा की तेंदुए के हमले में मौत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।