विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में गैस चूल्हे का पाइप निकलने से लगी आग, नेपाली नागरिकों समेत 8 लोग झुलसे

By santosh srivastavaEdited By: Sachin Sharma
Published: Tue, 24 Nov 2026 10:16 PM (GMT+05:30)

बहराइच के होलिया गांव में कार्तिक पूर्णिमा मेले में गैस चूल्हे का पाइप निकलने से आग लग गई। इस घटना में चार नेपाली नागरिकों सहित आठ लोग झुलस गए।

घटना में झुलसे लोग

घटना में झुलसे लोग

HighLights

  1. होलिया मेले में गैस चूल्हे से आग लगने की घटना।

  2. चार नेपाली सहित आठ लोग आग में झुलसकर घायल।

  3. भारतीय घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, बहराइच। सीमावर्ती गांव होलिया में कार्तिक पूर्णिमा के पास लगे मेले में मंगलवार शाम को गैस चूल्हे का पाइप निकल गया। इससे आग लग गई। इसकी चपेट में आने से चार नेपाली नागरिकों समेत आठ लोग झुलसकर घायल हो गए। नेपाली नागरिक अपने देश चले गए। भारतीय नागरिकों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

नवाबगंज के भारत नेपाल सीमा पर स्थित होलिया में नदी के तट पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मेला लगा। जिसमें काफी संख्या में नेपाल के नागरिक भी शामिल हुए। मेले में लगे एक दुकान पर लोग सामान खरीद रहे थे। तभी शाम छह बजे गैस चूल्हे का पाइप निकल गया और आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से दो वर्षीय महिमा, धीरजा देवी, सेखा देवी समेत चार भारतीय और चार नेपाली नागरिक झुलस कर घायल हो गए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों के मुताबिक नेपाली नागरिक इलाज के लिए अपने देश चले गए। वहीं भारतीय नागरिकों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया। यहां हालात गंभीर होने पर महिमा, सेखा, धीरजा और एक अन्य को मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी का इलाज चल रहा है।

घटना के बाद मेले में हलचल मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गैस चूल्हे से पाइप निकलने के बाद आगे लगने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बहराइच में कार्तिक पूर्णिमा पर भारी उत्साह, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।