विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में पिंजरे में कैद हुई 6 वर्षीय मादा तेंदुआ, कई दिनों से गांव में मचा रखी थी दहशत

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:18 PM (GMT+05:30)

बहराइच के नानपारा रेंज के नवादा पूरे कस्बाती गांव में सोमवार सुबह एक छह वर्षीय मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बहराइच। जिले में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ सोमवार सुबह छह बजे कैद हो गई। उसे रेंज कार्यालय लाया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे प्राकृतिक वास में छोड़ा जाएगा।

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के ग्राम नवादा पूरे कस्बाती में सोमवार सुबह करीब छह बजे वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया।

तेंदुए की उम्र करीब छह से सात वर्ष और वजन 60 से 65 किलोग्राम बताया जा रहा है। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित पिंजरे में रखा गया।

नेवादा पूरे कस्बाती गांव में दो दिन पूर्व तेंदुआ दिखा। इस पर वन विभाग की ओर से सूचना डीएफओ सुन्देशा को दी गई। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर गांव में पिंजरा लगाया गया।

गांव निवासी मनोहर के खेत में लगे पिंजरे में सुबह छह बजे तेंदुआ कैद हो गई। इस पर उसे रेंज कार्यालय नानपारा लाया गया। इसके बाद तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी शिवपुर मौके पर मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण के उपरांत उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आख‍िरकार प‍िंजरे में पकड़ा गया, लोगों ने ली राहत की सांस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।