वाराणसी में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में पकड़ा गया, लोगों ने ली राहत की सांस
वाराणसी में एक महीने से दहशत फैला रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया है। तेंदुए के पकड़े जाने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
HighLights
तेंदुआ एक महीने से वाराणसी शहर में दहशत का पर्याय बना था।
वन विभाग ने कैंट क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़ा।
तेंदुआ पकड़े जाने के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर में माह भर से दहशत का पर्याय बना रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के चंगुल में देर रात फंस गया। कैंट क्षेत्र में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंंजरे में तेदुआ के फंसने की जानकारी सोमवार की सुबह हो सकी। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
वाराणसी के छावनी क्षेत्र में कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में सोमवार की सुबह कैद हो गया। बताया गया कि स्वास्थ्य जांच के बाद उसे प्राकृतिक वास में छोड़ा जाएगा।
वाराणसी के छावनी क्षेत्र में सोमवार सुबह वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद होने की सूचना के बाद लोगो ने राहत की सांस ली है। तेंदुए की उम्र के बारे में आकलन किया जा रहा है। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित पिंजरे में देखकर सभी ने राहत की सांस ली है।

वनाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया था। क्षेत्रीय लोगों बताया कि कई दिनों से यह क्षेत्र में सक्रिय था और पशुओं को मार कर खा रहा था। लेकिन इंसान पर हमले की सूचना नहीं थी। छावनी में लगे पिंजरे में तेंदुआ कैद होने के बाद लोगों को राहत मिल गई है।
तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही उसे छोड़ने की भी तैयारी की जा रही है। परीक्षण के उपरांत उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। प्रभारी वन अधिकारी वाराणसी निधि चौहान ने बताया कि तेंदुआ पकड़े जाने के बाद अब छोड़ने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारी की जा रही है।
बकरी को खा गया तेंदुआ
कैंट क्षेत्र के छावनी इलाके में लंबे समय से तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर सोमवार सुबह विराम लग गया। पुराने चर्च के पास जंगल में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद मिला। रविवार की रात पिंजरे से दहाड़ने की आवाज सुनाई देने पर बांग्ला नंबर 61 निवासी पॉल जेनिया ने वन विभाग को सूचना दी थी। सोमवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पिंजरे में तेंदुआ कैद मिला। पिंजरे में तेंदुए को पकड़ने के लिए रखी गई बकरी भी गायब थी।

छावनी क्षेत्र में बनी थी दहशत
छावनी क्षेत्र में काफी दिनों से तेंदुए की मौजूदगी की चर्चा हो रही थी। हालांकि, वन विभाग इसे अफवाह मान रहा था। स्थानीय लोगों की दहशत और लगातार दबाव के बाद सेंट मैरी स्कूल, बांग्ला नंबर 61 और पुराने चर्च के पास जंगल में पिंजरे लगाए गए थे। रविवार रात तेंदुए के पिंजरे में फंसने के बाद उसकी मौजूदगी की पुष्टि हो गई। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपयुक्त स्थान पर छोड़ने की तैयारी में जुटी रही।
और तेंदुआ होने की चर्चा
तेंदुआ पकड़े जाने के बावजूद स्थानीय लोगों की चिंता पूरी तरह दूर नहीं हुई है। उनका कहना है कि इलाके में एक से अधिक तेंदुए हो सकते हैं। जिस स्थान पर तेंदुआ पकड़ा गया है, वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर शहर का चर्चित जेएसबी मॉल और पिक्चर हॉल है। वहीं, कुछ ही दूरी पर सेंट मैरी स्कूल स्थित है।
इसके अलावा 500 मीटर के दायरे में जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के आवास भी हैं। तेंदुए के पकड़े जाने से छावनी क्षेत्र के निवासियों ने राहत की सांस ली है। खासकर सुबह टहलने के लिए निकलने वाले लोगों में अब डर कम हुआ है। हालांकि, क्षेत्र में अन्य तेंदुओं की आशंका को देखते हुए लोगों ने वन विभाग से निगरानी और तलाश जारी रखने की मांग की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।