बहराइच में किसानों को 5 नवंबर से मिलेगा प्याज और लहसुन का बीज, पोर्टल पर पंजीकरण है जरूरी
बहराइच जिले में किसानों को 5 नवंबर से प्याज और लहसुन के बीज वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास ...और पढ़ें
-1793687879203_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
बहराइच में किसानों को 5 नवंबर से बीज वितरण।
प्याज और लहसुन के बीज मिलेंगे किसानों को।
योजना का लाभ लेने हेतु पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक।
जागरण संवाददाता, बहराइच। जिले के किसानों को औद्यानिक विकास योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पांच नवंबर से प्याज व लहसुन का बीज वितरण किया गया जाएगा। इसके लिए किसानों को कागजात लेकर पहुंचना होगा। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि किसानों को औद्यानिक विकास की योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना एवं अनुसूचित जाति/जनजाति किसानों को विकास की योजना के तहत विभाग में पंजीकृत किसानों को प्याज एवं लहसुन बीज वितरण कार्य पांच नवंबर से शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नंबर की सहायता से विभागीय पोर्टल वन डाट यूपीहर्टीकल्चर डाट काम पर स्वयं अथवा जनसेवा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण कर प्राप्त कर सकते हैं।