ठंड के मौसम में पति ने जताई चाय पीने की इच्छा तो पत्नी ने आंख में घोंप दी कैंची
बड़ौली रोड के रहने वाले युवक ने बताया कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। उसने पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा तो वह गुस्से में कमरे के अंदर चली गई और गाली-गलौज करते हुए उसकी दायीं आंख में कैंची घोंप दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी लेकिन पत्नी पुलिस के आने से पहले ही घर से चली गई।
जागरण संवाददाता, बड़ौत। युवक ने चाय बनाने के लिए कहा तो पत्नी ने उसकी आंख में कैंची घाेंप दी। घटना के बाद पत्नी घर से चली गई और उसने अपने जेठ-जेठानी के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
बड़ौली रोड के रहने वाले युवक ने बताया कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। उसने पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा तो वह गुस्से में कमरे के अंदर चली गई और गाली-गलौज करते हुए उसकी दायीं आंख में कैंची घोंप दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी, लेकिन पत्नी पुलिस के आने से पहले ही घर से चली गई। युवक ने बताया कि पत्नी आए दिन घर में किसी न किसी बात को लेकर स्वजन और उससे झगड़ा करती रहती है। उधर, युवक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें जेठ व जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मारपीट की जानकारी नहीं है। युवक की पत्नी ने अपने जेठ व जेठानी के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। इस प्रकरण की जांच कराने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।