विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चारपाई पर सोते समय युवक को सांप ने डसा, 20 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगने के बाद भी हालत गंभीर; मेरठ मेडिकल काॅलेज रेफर 

By Kapil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 11 Sep 2026 06:50 AM (IST)

Baghpat News: बागपत में सोते समय एक युवक को कामन करैत सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. बागपत के शबगा गांव के निकट भट्ठे पर कार्य करता है युवक

  2. चारा काटते समय एक अन्य युवक को भी सांप ने डसा।

जागरण संवाददाता, बागपत। ईंट भट्ठे पर चारपाई सोते समय कामन करेत सांप ने युवक को डस लिया। उनके रिश्तेदार ने सांप को मार दिया। एंटी स्नेक वेनम के 20 इंजेक्शन लगाकर रेफर करने के बाद पीड़ित को मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इसके अलावा मशीन पर चारा काटते समय युवक को सांप ने डस लिया।

असम निवासी अजीजुल शबगा गांव के निकट ईंट भट्ठे पर कार्य करते हैं। बताया गया कि अजीजुल गुरुवार रात कमरे में चारपाई पर सोए हुए थे। देर रात एक सांप ने चारपाई पर चढ़कर उनके पैर में डस लिया। इसके बाद नींद टूटी तब तक सांप उनके दूसरे कमरे में पहुंच चुका था।

चिल्लाने पर घटना का पता चला। सांप को मारा गया, जिसका फोटो खींचा गया। सांप कामन करैत प्रजाति का बताया गया है। इसके बाद पहले बड़ौत में एक प्राईवेट चिकित्सक से उपचार कराया गया। हालत बिगड़ती देख जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. विजय प्रकाश ने एंटी स्नेक वेनम के 20 इंजेक्शन लगाकर मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया।

यह भी पढ़ें- सांप की पूंछ पकड़ना किसान को पड़ा भारी, डसने पर लगे 10 एंटी वेनम इंजेक्शन; डॉक्टरों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज किया रेफर

इसके अलावा बागपत के मोहल्ला देशराज निवासी पंकज चौहान ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह घेर में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। चारे में लिपटकर आए एक सांप ने उनके हाथ में डस लिया। आनन-फानन में पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाकर रेफर किया।

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'आखिर कब तक मरते रहेंगे पुलिस वाले...' फेसबुक पर पोस्ट करने पर हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

यह भी पढ़ें- 13 लोगों की जान जाने का इंतजार कर रहा था NHAI, अब गूगल मैप से हटाए गए बंद यूटर्न, लेकिन माल वाहक वाहनों में सफर जारी