VIDEO: 'आखिर कब तक मरते रहेंगे पुलिस वाले...' फेसबुक पर पोस्ट करने पर हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
बस्ती की महिला कांस्टेबल की मौत के बाद बागपत में तैनात बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह राजपूत ने पुलिसकर्मियों ...और पढ़ें
HighLights
हेड कांस्टेबल ने पुलिसकर्मियों की खराब कार्यदशा पर पोस्ट किया।
छुट्टी न मिलने और लंबी ड्यूटी पर गंभीर सवाल उठाए।
संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत)। बस्ती जनपद के महिला कांस्टेबल केसरी वर्मा की मौत के बाद बिनौली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह राजपूत ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा है कि पुलिस वालों पर मानवता क्यों नहीं दिखाई जाती है। आखिर कब तक छुट्टी न मिलने के कारण पुलिस वाले आत्महत्या करते रहेंगे। किसी को हम पुलिस वालों का दर्द महसूस नहीं होता है।
12-14 घंटे ड्यूटी करते हैं। बार्डर स्कीम लागू है, जबकि पड़ोस के राज्यों में यह व्यवस्था नहीं है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने पुलिस रेगुलेशन एक्ट का उल्लंघन मानते हुए हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर जांच शुरू कर दी है।
हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह राजपूत निवासी बुलंदशहर ने अपनी वीर राजपूत के नाम से फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट अपलोड किया। जिसमे शुरुआत बस्ती जनपद में दुर्घटना में घायल महिला सिपाही केसरी वर्मा की इलाज नहीं मिलने से मौत होने से की है। वहीं वीडियो में बुलंदशहर में एक सिपाही द्वारा गोली मारकर खुदकुशी करने की घटना का भी जिक्र है। इटावा की घटना को भी याद करते हुए कहा कि वहां तैनात सिपाही को छुट्टी नहीं मिली थी और उनकी पत्नी बच्चे की देखभाल नहीं कर पाई।
जिसके कारण उनका बच्चे की टैंक में गिरकर मौत हो गई थी। वीडियो में वह यह भी कह रहे है कि और कितनी मौत देखेगा विभाग, कब आंख खुलेगी। 17- 18 घटनाओं की जानकारी एक कागज पर लिखकर दिखाई है। ऐसी नीतियां क्यों नहीं बनाई जाती, जिससे हम लोगों की परेशानियां दूर हो सके। किसी भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने ऐसा क्यों नहीं किया। फटाफट पालिसी बना दी है। जिसमें पुलिसकर्मियों को ये नहीं, वो नहीं करने की बंदिशे लगा दी गई।
यह भी पढ़ें- UP पुलिस के डायल-112 पर तैनात कर्मियों को राहत, 12 की जगह अब आठ घंटे की ड्यूटी; तीन शिफ्टों में बंटा काम
बार्डर स्कीम को ही हटा दिया जाए, जिससे बराबर के जिले में रखकर पुलिसकर्मी अपने स्वजन की देखभाल कर सकें। कम से कम महिला पुलिस वालों के लिए ही यह व्यवस्था कर दी जाए। उधर, एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह राजपूत की दिमागी हालात ठीक नहीं है। उन्हें लाइन हाजिर करते हुए काउंसलिंग कराई गई।
