विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिनौली के रथ और तलवारें... 4000 साल पुराने 'राजसी दफन' के इतिहास को दुनिया ने पढ़ा, कैम्ब्रिज के शोध में कई खुलासे

Published: Fri, 13 Nov 2026 12:42 AM (GMT+05:30)

सिनौली गांव का 4000 साल पुराना इतिहास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है, जहां मिले प्राचीन रथ और ...और पढ़ें

बागपत की निकला ताबूत। (जागरण आर्काइव)

बागपत की

निकला ताबूत। (जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. सिनौली का 4000 साल पुराना इतिहास अंतरराष्ट्रीय शोध जगत में।

  2. प्राचीन रथ, तांबे के ताबूत पर शोध कैम्ब्रिज पत्रिका में प्रकाशित।

  3. ग्रामीणों ने एएसआई सर्वेक्षण और राष्ट्रीय संग्रहालय की मांग की।

राजीव पंडित, बड़ौत। सिनौली गांव की धरती से निकला चार हजार साल पुराना इतिहास अब अंतरराष्ट्रीय शोध जगत में अपनी पहचान बना रहा है।

यहां मिले प्राचीन रथ, तांबे से सजे ताबूत और राजसी दफन पर आधारित वैज्ञानिक शोध ब्रिटेन की प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस की शोध पत्रिका ‘रेडियोकार्बन’ में प्रकाशित हुआ था।

30 सितंबर 2024 को ऑनलाइन प्रकाशित इस शोधपत्र को रिसर्चगेट पर अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 2,953 बार पढ़ा गया है। यह आंकड़ा कैम्ब्रिज की वेबसाइट का नहीं बल्कि रिसर्चगेट (सोशल नेटवर्किंग साइट) का है।

सात वैज्ञानिकों ने मिलकर किया शोध

रायल बरीअल्स एंड चैरियट्स फ्राम सिनौली शीर्षक से प्रकाशित इस शोधपत्र में शालिनी शर्मा, अनिल के. पोखरिया, एसके गहलौद, निखिल पटेल, एसके मंजुल, रुचिता यादव और राजेश अग्निहोत्री शामिल हैं।

Sinoli Archaeology

सिनौली साइट से उत्खनन में निकला रथ। (जागरण)

इनमें एसके मंजुल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) से जुड़े हैं, जबकि अन्य शोधकर्ताओं का संबंध लखनऊ स्थित बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोसाइंसेज सहित विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों से है। शोध की मुख्य पत्राचार लेखिका शालिनी शर्मा हैं, जो चीन की एकेडमी आफ साइंसेज से जुड़ी हैं।

तीन रथ और राजसी ताबूत बने शोध का केंद्र

शोधकर्ताओं ने सिनौली में मिले आठ दफन स्थलों का वैज्ञानिक अध्ययन किया। इनमें तांबे की सजावट वाले लकड़ी के ताबूत, तीन मानव आकृतियों जैसी कलाकृतियों वाला ताबूत का ढक्कन, विशेष हेडगेयर, तीन पूर्ण आकार के रथ और लकड़ी की मूठ वाली तलवार प्रमुख हैं।

शोध में इन वस्तुओं को उस समय की युद्ध संबंधी गतिविधियों और विकसित शिल्पकला के महत्वपूर्ण प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

4000 साल पुरानी सभ्यता का वैज्ञानिक प्रमाण

रेडियोकार्बन डेटिंग और पुरावशेषों के विश्लेषण के आधार पर शोधकर्ताओं ने सिनौली का कालखंड लगभग 4000 वर्ष पहले यानी लगभग 2000 ईसा पूर्व माना है।

इसे ओखर कलर्ड पाटरी (ओसीपी) और कापर होर्ड संस्कृति से जोड़ा गया है। शोध में इस संस्कृति को सिंधु सभ्यता के उत्तरवर्ती चरण के समकालीन माना गया है।

सिनौली के लिए यह अंतरराष्ट्रीय पहचान महत्वपूर्ण है। ग्रामीण प्रभाष शर्मा, सतेंद्र मान, विपिन कुमार शर्मा, नरेंद्र, विजय शर्मा की मांग है कि एएसआई वैज्ञानिक सर्वे और उत्खनन कराएं, ताकि जमीन के नीचे छिपे इतिहास के अन्य रहस्यों से भी पर्दा उठ सके। इसके बाद राष्ट्रीय संग्रहालय का निर्माण हो, ताकि विकास के रास्ते खुल सकें।

यह भी पढ़ें- बागपत के बड़ौत की हवा हुई जहरीली, सिस्टम बेपरवाह; देश के टॉप-5 प्रदूषित शहरों में पहुंचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।